छत्तीसगढ़

300 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसर एवं प्रेशर हॉर्न को बस्तर पुलिस ने रोड रोलर से किया नष्ट……

300 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसर एवं प्रेशर हॉर्न को बस्तर पुलिस ने रोड रोलर से किया नष्ट……

बस्तर समय न्यूज रिपोर्टर
जगदलपुर: कोतवाली थाना परिसर में बस्तर जिला के विभिन्न थाना एवं यातायात विभाग के द्वारा दो वर्ष पूर्व से लगातार सम्पूर्ण जिला में मॉडिफाइड साइलेंसर एवं प्रेशर हॉर्न के कारण होने वाले ध्वनि प्रदूषण, जो आवागमन के समय तेज ध्वनि प्रभाव से आम लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ता था ऐसे वाहन चालकों पर मोटर यान अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
13 जून 2026 को मॉडिफाइड साइलेंसर कुल 312 , प्रेशर हॉर्न कुल 40 नग़ जिसकी अनुमानित मूल्य 15 लाख करीब को पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बस्तर महेश्वर नाग के मार्गदर्शन में मॉडिफाइड साइलेंसर एवं प्रेशर हॉर्न को रोड रोलर चला कर नष्ट किया गया।
पुलिस अधीक्षक बस्तर ने लोगों से अपील किया है कि कंपनी द्वारा निर्मित साइलेंसर,एवं हॉर्न का ही अपने वाहनों पर उपयोग करें। मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करने से बचें। वाहन चलाते समय हमेशा यातायात नियमों का पालन करें।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!