दर्दनाक हादसा,अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौके पर ही मौत।

दर्दनाक हादसा,अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौके पर ही मौत।
रिपोर्टर, बालक राम यादव
सुकमा: जिले के छिंदगढ़ क्षेत्र से एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहाँ एक तेज रफ़्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर चालक की घटना स्थल पर ही मौके पर ही मौत हो गई है।
छिंदगढ़ थाना क्षेत्र सुकमा जिला का मामला बताईं जा रही है।
हादसे इतनी भयावह रही कि तेज रफ्तार और वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा ड्राइवर ने अपनी जान नहीं बचा पाया जहां घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हुई।
आपको बता दें कि हादसा के कारण घटना स्थल पर ही मौजूद रहागिरो व चश्मदीदों और शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर-ट्रॉली काफी तेज गति में थी। छिंदगढ़ के पास अचानक संतुलन बिगड़ने की वजह से ट्रैक्टर सड़क किनारे जा पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि चालक ट्रैक्टर के नीचे ही दब गया, जिससे उसे संभलने का मौका नहीं मिला और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।




