शर्मनाक मामला : ज़बरदस्ती बलात्कार करने वाला को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

ज़बरदस्ती बलात्कार करने वाला को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
रिपोर्टर, बालक राम यादव
सुकमा: जिले के गादीरास थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनाकूकानार कुम्हारपारा निवासी बलात्कारी दुष्कर्म करने वाला आरोपी को गिरफ्तार किया गया थाना गादीरास पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई।
घटना को अंजाम देकर फरार हुआ आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
घटना की सूचना थाना को मिलते ही 02 घंटे के भीतर आरोपी को पतासाजी कर गिरफ्तार किया गया।
आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा के लिए न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।
पीडित पक्ष के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 03/05/2026 को प्रार्थिया के घर में अकेली होने की जानकारी पाकर आरोपी पतिराम नाग द्वारा घर अंदर जबरदस्ती घुसकर उसके साथ जान से मारने का धमकी देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया है प्रार्थीया द्वारा लोक लाज एवं भय से घटना के बारे में किसी को नहीं बताई ,जिसके बाद पुनः आरोपी दिनांक 05/05/2026 को प्रार्थिया के घर जबरदस्ती घुसकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने की कोशिश किया प्रार्थिया द्वारा जोर जोर से हल्ला करने पर आसपास के गांव के लोग आने लगे तो आरोपी भाग गया, घटना के संबंध में थाना गादीरास में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 13/2026 धारा 64(1), 331(6), 351 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम की सक्रियता एवं सतर्कता के चलते आरोपी पतिराम नाग पिता हड़मा नाग उम्र 45 वर्ष निवासी थाना गादीरास क्षेत्र जिला सुकमा को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण की जा रही है तथा उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जाएगा।
महिला संबंधी अपराध होने के कारण प्रार्थी एवं पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है।
जिला सुकमा पुलिस महिला सुरक्षा एवं महिला विरुद्ध अपराधों के प्रति संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई लगातार सुनिश्चित की जा रही है।




