छत्तीसगढ़

पत्रकारों को धमकी देने का मामला सामने आने के बाद अवैध खनन करने पर प्रशासन ने कसा शिकंजा।

पत्रकारों को धमकी देने का मामला सामने आने के बाद अवैध खनन करने पर प्रशासन ने कसा शिकंजा।

बीजापुर: जिले के जिला मुख्यालय क्षेत्र में अवैध खनन के मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,माइनिंग विभाग ने तत्काल छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई में मौके से एक जेसीबी मशीनें, दो टीपर वाहन और माउटंटेचैन जब्त किए गए। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि दोनों जेसीबी मशीनों पर कोई नंबर दर्ज नहीं था, जिससे अवैध खनन की आशंका और मजबूत हुई।

पत्रकारों को धमकाने की खबर के बाद माइनिंग विभाग की बड़ी कार्रवाई।
ठेकेदार द्वारा पत्रकारों को धमकी देने की खबर सामने आने के बाद माइनिंग अधिकारी ने तत्काल छापामार कार्रवाई की।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रेस क्लब के सचिव सहित कई पत्रकार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया गया।

एसडीएम जागेश्वर कौशल ने बताया कि संबंधित किसान को सरकार की ओर से खेती करने के लिए जमीन दी गई थी, लेकिन किसान ने बिना अनुमति के वहां गड्ढा खुदवाया और मिट्टी की आपूर्ति एक ठेकेदार के माध्यम से कराई जा रही थी। उन्होंने कहा कि यह पूरी गतिविधि नियमों के विरुद्ध है और प्रशासन ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करेगा।अधिकारियों ने मौके की जांच के बाद वाहनों को जब्त कर लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रशासन का कहना है कि अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही, पत्रकारों को धमकी देने के मामले को भी गंभीरता से लिया जा रहा है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!