छत्तीसगढ़

असम, पुदुचेरी और पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर सुकमा में जश्न, कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे-बांटी मिठाई।

असम, पुदुचेरी और पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर सुकमा में जश्न, कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे-बांटी मिठाई।

रिपोर्टर, बालक राम यादव
सुकमा
असम, पुदुचेरी और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत की खुशी में आज सुकमा बस स्टैंड परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।

भाजपा मंडल सुकमा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ पटाखे फोड़कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इस अवसर पर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” और “मोदी है तो मुमकिन है” के गगनभेदी नारों से बस स्टैंड गूंज उठा।

“यह जीत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के गरीब कल्याण, विकास और सुशासन की नीति की जीत है। असम में लगातार तीसरी बार, पुदुचेरी में ऐतिहासिक जीत और पश्चिम बंगाल में जनता ने तुष्टिकरण की राजनीति को नकार कर भाजपा पर भरोसा जताया है। यह साबित करता है कि देश की जनता मोदी जी के साथ है। राहुल गांधी की नफरत की दुकान को जनता ने फिर बंद कर दिया है।”

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य, सांसद प्रतिनिधि अरुण सिंह भदौरिया, जिला महामंत्री विश्व राज सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रंजीत बारठ, जिला उपाध्यक्ष दिलीप पेद्दी, जिला प्रवक्ता रमेश यादव, मंडल महामंत्री जोगा बारसे, मुकेश जैन, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सोभन गंदामी, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष लीलाधर राठी, राजकुमार श्रीवाने, राजकुमार कश्यप, जिला मोर्चा अध्यक्ष नक्का आंनद कुमार, धनीराम यादव, राजेंद्र गुप्ता, बहादुर ठाकुर, फरहान हाश्मी, पोदिया सोढ़ी, आयता बूंगरी, मनोज पोडियाम, लच्छू मरकाम, अजय बघेल, अमित कुमार, नरेश टावरी, बुधराम मंडावी, समर पाइक, सहदेव यादव, प्रशांत विश्वास, उर्मिला मंडावी, रुखमणि यादव सहित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्त्ता मौजूद रहें। सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!