छत्तीसगढ़

अटल सदन भाजपा जिला कार्यालय सुकमा में 47 वां स्थापना दिवस बनाया गया।

अटल सदन भाजपा जिला कार्यालय सुकमा में 47 वां स्थापना दिवस बनाया गया।

रिपोर्टर बालक राम यादव
सुकमा: भारतीय जनता पार्टी का 47 वां स्थापना दिवस 6 अप्रैल 2026 को अटल सदन भाजपा जिला कार्यालय एवं मंडल एवं बूथ स्थर में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे ने
अटल सदन भाजपा जिला कार्यालय सुकमा में ध्वजारोहण कर भारत माता की जय के नारे से और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और उनके कड़ी मेहनत, संघर्ष के प्रति आभार व्यक्त किया है।

और भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे ने कहा की इस दिन “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित, अंत्योदय से राष्ट्रोदय के संकल्प को सिद्ध करने वाली भारतीय जनता पार्टी के 47 वें स्थापना दिवस पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ”..
“पार्टी के उन सभी महान विभूतियों और करोड़ों कार्यकर्ताओं को नमन, जिनके अथक परिश्रम से आज भारतीय जनता पार्टी जन-जन के विश्वास का प्रतीक है”.! पार्टी ने 5 से 12 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रमों की योजना बनाई है, जिसमें बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आगामी चुनावों के लिए जनसंपर्क मजबूत करने का लक्ष्य है। कार्यक्रमों में ध्वजारोहण, विकास यात्रा, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों का सम्मान, और स्वच्छता अभियान शामिल हैं।

इस दौरान स्थापना दिवस कार्यक्रम में मौजूद रहें प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य अरुण सिंह भदोरिया, भाजपा विधानसभा संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष नूपुर वैदिक, जिला महामंत्री विश्वराज सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष भुनेश्वरी यादव, जिला उपाध्यक्ष दिलीप पेद्दी नगर पालिका अध्यक्ष हुंगाराम मरकाम, जिला कोषाध्यक्ष रंजीत बारठ, भाजपा के वरिष्ठ नेता बदुर सिंह ठाकुर , विवेक यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष रमाकांत नायक, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सोभन गंदामी, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष धनीराम यादव, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती रीना पेद्दी, युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजकुमार कश्यप,एस सी मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजकुमार श्रीवने, मंडल महामंत्री जोगाराम बारसे, मुकेश जैन, युवा मोर्चा जिला महामंत्री श्री प्रवीण बारसे, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, उपेन्द्र नायक, राजेंद्र गुप्ता, मनोज मंडल,sc मोर्चा जिला महामंत्री अनिल मांडवी, राजेंद्र कुलदीप, मंडल मंत्री गोनेल शंकर, उर्मिला मांडवी, अनील सोढ़ी, अजय बघेल, पोदिया सोढ़ी ,अजय मरकाम, मनोज पोडियामी, अमीत कश्यप, आयता बुगंरी, समर पइक, मंडल कोषाध्यक्ष राजेश, एस टी मोर्चा मंडल अध्यक्ष बुधराम मांडवी,पर्षद हुर्रे कुरामी,कली सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री करण कश्यप, संजय यादव,हिरमा मांडवी,फरहन हाशमी सहित रहें।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!