छत्तीसगढ़

तेंदूपत्ता बोनस की राशि के मामले पर वन मंत्री के सुकमा आगमन का पुरजोर विरोध -राजेश नाग

तेंदूपत्ता बोनस की राशि के मामले पर वन मंत्री के सुकमा आगमन का पुरजोर विरोध -राजेश नाग

रिपोर्टर, बालक राम यादव
सुकमा: बस्तरिया राज युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश नाग के नेतृत्व में वन मंत्री केदार कश्यप जी के सुकमा आगमन पर काला झंडा दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया गया, सवाल यह है कि आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव सायं जी आदिवासी समुदाय से हैं वन मंत्री माननीय केदार कश्यप जी भी आदिवासी समुदाय से हैं तो आज सुकमा में तेंदूपत्ता बोनस की बड़ी गड़बड़ी होने के बावजूद संग्राहकों का पैसा नहीं मिलना इससे बड़ी दुर्भाग्य की बात और क्या हो सकती है।
यह विरोध प्रदर्शन तेंदूपत्ता बोनस संग्राहकों को वर्ष 2021-22 का बोनस वितरण नहीं होने के कारण किया गया था। प्रदर्शन के दौरान सड़क पर आधा घंटों तक ड्रामाबाजी चलती रही, जिसके बाद पूरी टीम को फोर्स के माध्यम से बस में डालकर कोतवाली ले जाया गया, लेकिन सुकमा जनता की आवाज बनकर मंत्री जी को विरोध के नाम से ध्यानाकर्षण कराया है लेकिन तेंदूपत्ता संग्राहकों का बोनस के राशि तत्काल दिया जाए,पूर्व विधायक बस्तरिया राज मोर्चा के संयोजक मनीष कुंजाम जी ने इसकी शिकायतकर्ता है लेकिन इस बीजेपी की सरकार ने जांच एजेंसियों को भेजकर घर में छापा मारने का काम किया।
अगर जल्द ही वर्ष 2021-22 का तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस की राशि नहीं मिलेगा तो पुनः वन विभाग कार्यालय का बड़ा आगाज़ में घेराव के लिए लामबंद होंगे।जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।इस दौरान बस्तरिया राज युवा मोर्चा के क्रांतिकारी साथी वेट्टी देवा, उमेश मरकाम,देवा नाग, शैलेंद्र मडकम, अरविंद मडकम,मुया कुडामी,दीपक मरकाम,दुला रवा,मुक्का नाग,एर्रा नाग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!