सुकमा भाजपा के स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर बैठक में हुई चर्चा

सुकमा भाजपा के स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर बैठक में हुई चर्चा
रिपोर्टर, बालक राम यादव
सुकमा: भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस की तैयारी बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन जिला प्रभारी टेकेश्वर जैन रहे उपस्थित, अटल सदन भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा के स्थापना दिवस 6 अप्रैल को लेकर शनिवार को बैठक हुई।
भाजपा के स्थापना दिवस को लेकर बैठक में हुई चर्चा
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन जिला प्रभारी टेकेश्वर जैन रहे उपस्थित 6 अप्रैल को भाजपा के सभी मंडल पर किया जाएगा ध्वजारोहण और मिष्ठान का होगा वितरण भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा के स्थापना दिवस 6 अप्रैल को लेकर शनिवार को बैठक हुई। इस दौरान जिला और मंडल स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन जिला प्रभारी टेकेश्वर जैन रहे उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष धनीराम बारसे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बताया गया कि स्थापना दिवस जिले के हर बूथ पर उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
बैठक की शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने के निर्देश दिए गए, ताकि कार्यक्रम का व्यापक प्रभाव दिखाई दे। भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने बताया कि 5, 6 और 7 अप्रैल तक भाजपा के मंडल, जिला कार्यालयों को फूल, स्वदेशी लाइटिंग और रंगोली से सजाया जाएगा। 6 अप्रैल को सभी कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया जाएगा और मिष्ठान वितरण होगा। इसके साथ ही कार्यकर्ता अपने घरों पर भी कमल ध्वज फहराकर स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाएंगे। इसके बाद 7 से 12 अप्रैल तक गांव-बस्ती संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी गांवों में जाकर स्वच्छता अभियान चलाएंगे, लाभार्थियों से संवाद करेंगे और सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे।
यशवंत जैन ने आगे बताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा आज दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में स्थापित हुई है। उन्होंने पार्टी की बढ़ती पहचान पर भी प्रकाश डाला। जिला संगठन प्रभारी टेकेश्वर जैन ने कहा भाजपा जैसे संगठन का हिस्सा होना गर्व की बात है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। प्रत्येक बूथ पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इस दौरान भाजपा की विचारधारा और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी। कार्यकर्ता घर-घर जाकर ध्वज लगाने का अभियान भी चलाएंगे।
कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मुख्य रूप से मौजूद रहें भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य अरुण सिंह भदौरिया, हूंगाराम मरकाम, दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता, विधानसभा प्रत्याशी सोयम मुका, जिला महामंत्री बलिराम नायक, विश्वराज सिंह, जिला उपाध्यक्ष नूपुर वैदिक, कोरसा सन्नू, दिलीप पेद्दी, भुवनेश्वरी यादव, जिला कोषाध्यक्ष रंजीत बारठ, मंडल अध्यक्ष रमाकांत नायक, चिरंजीवी मंडावी, आयता राम मंडावी, जिला पंचायत सदस्य माडे बारसे, जनपद अध्यक्ष कुसुम लता कवासी, उपाध्यक्ष रीना पेद्दी, नगर पालिका अध्यक्ष हुंगाराम मरकाम, मोर्चा जिला अध्यक्ष शोभन गंदामी, आनंद नक्का, डमरू राम नाग, धनीराम यादव, इसराइल खान, राधा नायक सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहें।




