छत्तीसगढ़

केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल की 131 बटालियन के यूनिट मुख्यालय का उद्घाटन संपन्न

केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल की 131 बटालियन के यूनिट मुख्यालय का उद्घाटन संपन्न

रिपोर्टर, बालक राम यादव
सुकमा (छत्तीसगढ़), दिनांक 04 फरवरी 2026

केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल की 131 बटालियन के नव-निर्मित यूनिट मुख्यालय का उद्घाटन दिनांक 04 फरवरी 2026 को देवरपल्ली, दोरनापाल, जिला सुकमा (छत्तीसगढ़) में विधिवत रूप से संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में श्री आनंद सिंह राजपुरोहित, उप महानिरीक्षक (परिचालन), सुकमा, एवं श्री किरण जी. चव्हाण, भा.पु.से. पुलिस अधिक्षक, सुकमा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि द्वारा यूनिट मुख्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया तथा इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने क्षेत्र में आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि नवीन यूनिट मुख्यालय से परिचालन, प्रशासनिक समन्वय एवं कार्मिक कल्याण से संबंधित कार्यों को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा।

उक्त सामारोह में बटालियन के कमांडेंट श्री दीपक कुमार साहु, सहित केरिपुबल के सुकमा एवं कोण्टा रेंज के कमाण्डेंट, अन्य वरिष्ठ अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। नवीन यूनिट मुख्यालय की स्थापना से क्षेत्र में तैनात बल को बेहतर प्रशासनिक सुविधा एवं परिचालन समर्थन उपलब्ध होगा, जिससे बल द्वारा दायित्वों का निर्वहन अधिक प्रभावी रूप से किया जा सकेगा।

कार्यक्रम का समापन बल की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराते हुए किया गया।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!