सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़,दो नक्सलियों को किया ढेर।

सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़,दो नक्सलियों को किया ढेर।
बीजापुर: जिले में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में हथियार सहित 2 माओवादी का शव बरामद।
जिला बीजापुर के थाना बासागुड़ा के गगनपल्ली-मुरकीपार के जंगल पहाडों में डीआरजी बीजापुर एवं माओवादियों के बीच सुबह 5 बजे से रूक-रूक कर फायरिंग हुई।
बीजापुर जिले के थाना बासागुड़ा के गगनपल्ली-मुरकीपार के जंगल में 10-15 सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर डीआरजी बीजापुर ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि इस अभियान के दौरान 3/1/2025 के सुबह 5 बजे से DRG बीजापुर और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग हुई । अब तक सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से 2 माओवादी का शव,SLR रायफल, 12 बोर देशी कट्टा सहित विस्फोटक सामग्री एवं माओवादी सामग्री मौके से बरामद हुई है।
पुलिस- माओवादियों मुठभेड़ में मारे गये माओवादी का शिनाख्त
ACM हुंगा मड़कम ऊर्फ पंचुगा पिता पोज्जा पता ग्राम पूवर्ती थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, पदनाम- एसीएम पामेड़ एरिया कमेटी, ईनाम 5 लाख रूपये
PPCM आयती मुचाकी ऊर्फ जोगी पिता मुया पता ग्राम- पीनाचन्दा थाना पामेड़ जिला बीजापुर, पदनाम- पीपीसीएम पामेड़ एरिया कमेटी, ईनाम-5 लाख रूपये
बरामद हथियार एवं अन्य सामग्री
1- S L R रायफल,1 मैग्जीन 9 राउण्ड
12 बोर देशी कट्टा,5 राउण्ड
स्कैनर सेट 1 नग
कार्डेक्स वायर, माओवादी पिटठू, माओवादी साहित्य आदि सामग्री बरामद।




