छत्तीसगढ़

पंचायत सचिव भर्ती प्रक्रिया में दावा–आपत्ति हेतु पात्र व अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी।

पंचायत सचिव भर्ती प्रक्रिया में दावा–आपत्ति हेतु पात्र व अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी।

रिपोर्टर, बालक राम यादव
सुकमा: कार्यालय जिला पंचायत सुकमा द्वारा पंचायत सचिव पद की भर्ती के संबंध में जारी शुद्धि पत्र के परिपालन में प्राप्त आवेदनों का चयन समिति द्वारा परीक्षण किया गया। परीक्षण उपरांत दावा–आपत्ति के लिए पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है।

जिन अभ्यर्थियों को अपने विवरण में किसी भी प्रकार की आपत्ति हो, वे कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सुकमा में  08 जनवरी 2026 को शाम 5:30 बजे तक केवल स्पीड पोस्ट अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से अपना दावा–आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। स्पीड पोस्ट एवं पंजीकृत डाक के अतिरिक्त अन्य किसी भी माध्यम से प्राप्त दावा–आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
दावा–आपत्ति के अंतर्गत केवल लिपिकीय त्रुटि में सुधार किया जाएगा, किसी भी प्रकार के नवीन दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय जिला पंचायत सुकमा एवं जनपद पंचायत सुकमा, कोंटा एवं छिन्दगढ़ के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं अथवा जिले की वेबसाइट www.sukma.gov.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!