भाजपा जिला पदाधिकारी बैठक अटल सदन में संपन्न, संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर मंथन।

भाजपा जिला पदाधिकारी बैठक अटल सदन में संपन्न, संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर मंथन।
संवाददाता, बालक राम यादव
सुकमा: भारतीय जनता पार्टी जिला सुकमा के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आज अटल सदन, भाजपा जिला कार्यालय सुकमा में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष *श्री धनीराम बारसे जी* ने की।
बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं सांसद प्रतिनिधि श्री अरुण सिंह भदौरिया जी प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा श्री सोयम मुका जी जिला महामंत्री श्री बलिराम नायक जी, जिला उपाध्यक्ष श्री नूपुर वैदिक जी सहित भाजपा की अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने एवं पार्टी की सदस्यता अभियान को गति देने पर विस्तार से चर्चा की गई।
भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। बूथ को मजबूत किए बिना चुनाव नहीं जीता जा सकता। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता से कार्य करने और प्रत्येक बूथ पर “पन्ना प्रमुख” से लेकर “बूथ अध्यक्ष” तक की टीम तैयार करने के निर्देश दिए।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत करने एवं आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।




