विडंबना: जादू टोना बताकर एक व्यक्ति को मौत की घाट उतार दी, चार व्यक्ति गिरफ्तार।

विडंबना: जादू टोना बताकर एक व्यक्ति को मौत की घाट उतार दी, चार व्यक्ति गिरफ्तार।
रिपोर्टर बालक राम यादव
सुकमा: जिले के थाना गादीरास क्षेत्र अंतर्गत जादू-टोना के संदेह में हत्या कर शव को दफनाने के गंभीर प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित एवं सघन कार्रवाई करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसके भाई की 23 जनवरी 2026 से संदिग्ध परिस्थितियों में गुमशुदगी थी। घटना के संबंध में थाना गादीरस में अपराध क्रमांक 02/2026 अंतर्गत धारा 103(1), 61, 238, 3(5) बीएनएस एवं छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम की धारा 04, 05 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि जादू-टोना के संदेह को लेकर हुए विवाद के पश्चात आरोपियों द्वारा मृतक की हत्या कर शव को छिपाने की नीयत से दफना दिया गया।
विवेचना के दौरान घटना स्थल निरीक्षण, साक्ष्य संकलन, गवाहों के कथन, शव उत्खनन एवं क्राइम सीन यूनिट की सहायता से जांच की गई। एकत्रित साक्ष्यों के आधार पर घटना का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया।
थाना गादीरास पुलिस द्वारा 1फरवरी 2026 को सभी 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
इन आरोपियों ने हत्या की
कोसा सोड़ी पिता दामा सोड़ी
हुंगा सोड़ी पिता देवा सोड़ी
नंदलाल करटामी पिता धुरवा
दुला सोड़ी पिता पांडू
सभी निवासी ग्राम कुचारास, थाना गादीरस, जिला सुकमा
उक्त संपूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित शाह, अभिषेक वर्मा एवं एसडीओपी. सुकमा परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में संपन्न की गई।
सुकमा पुलिस आमजन से अपील करती है कि अंधविश्वास, जादू-टोना जैसी सामाजिक कुरीतियों से दूर रहें एवं किसी भी प्रकार की संदिग्ध सूचना तत्काल पुलिस को दें।




