छत्तीसगढ़

विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की दी जानकारी।

विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की दी जानकारी।

संवाददाता, बालक राम यादव

सुकमा: विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दंतेवाड़ा के तत्वावधान में जिला मुख्यालय स्थित हाट बाजार में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में साप्ताहिक बाजार पहुंचे ग्रामीणों, वरिष्ठ नागरिकों एवं महिलाओं को विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। इस दौरान बाल श्रम निषेध कानून के संबंध में जागरूक करते हुए बच्चों से श्रम कराने के दुष्परिणामों और कानूनी प्रावधानों पर प्रकाश डाला गया।
साथ ही माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा आयोजित समाधान समारोह-2026 के अंतर्गत 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि पक्षकारों की सहमति से बैंकिंग विवाद, चेक बाउंस, पारिवारिक विवाद, भूमि अधिग्रहण, स्थानांतरण याचिकाएं तथा बीमा दावा सहित विभिन्न प्रकार के मामलों का निराकरण किया जाएगा।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम के तहत बुजुर्गों के अधिकारों, उनके सम्मान एवं भरण-पोषण संबंधी कानूनी प्रावधानों की भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों ने समाज से वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता बनाए रखने की अपील की।

इस दौरान इनकी मौजूदगी रही।

पी एल वी अनुभव यादव,थाना सुकमा,पी एल वी देवेंद्र यादव थाना सुकमा की मौजूदगी रही है।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!