पुलिस की सराहनीय कार्य,52 गुम हुई मोबाइल को पुलिस ने की बरामद।

पुलिस की सराहनीय कार्य,52 गुम हुई मोबाइल को पुलिस ने की बरामद।
रिपोर्टर बालक राम यादव
सुकमा: जिला सुकमा के विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत गुम/चोरी हुए 52 मोबाईल की गई बरामदगी।
गुम/चोरी हुए मोबाईल की अनुमानित कीमती 8,00000/- (आठ लाख रूपये)।
छत्तीसगढ़, उड़िसा, आन्ध्र प्रदेश, तेलंगाना राज्यों से किया गया है, गुम/चोरी हुए मोबाईलों की बरामद।
गुम हुए मोबाईल मालिकों के चेहरे में आयीं मुस्कान।
मोबाईल पाकर लोगो ने किया पुलिस का आभार व्यक्त।
जिला सुकमा में श्री किरण चव्हाण पुलिस अधीक्षक सुकमा के मार्ग-दर्शन एवं श्री रोहित शाह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स जिला सुकमा, श्री अभिषेक वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा के निर्देशन तथा सुश्री मोनिका श्याम उप पुलिस अधीक्षक, के पर्यवेक्षण में जिला सुकमा के विभिन्न थाना में गुम व चोरी हुए मोबाईल बरामदगी हेतु सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक श्री प्रमोद कश्यप के नेतृत्व में विशेष टीम गठित किया गया। उक्त टीम द्वारा उचित कार्यवाही करते हुए छत्तीसगढ़ व सीमावर्ती राज्यों एवं जिले के अंदरूनी क्षेत्रों से गुम व चोरी हुए मोबाईल नंबर/आईएमईआई नबरों को CEIR Portal के माध्यम से ट्रेस करते हुये मोबाईल सेट कुल 52 नग (अनुमानित कीमती लगभग 8,00000 आठ लाख रूपये) बरामद की गयी है। बरामद किये गये मोबाईलों को आज 05 मई 2026 को संबंधित मोबाईल मालिकों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के हाथों मोबाईल मालिकों को वापस किया गया। जिससे मोबाईल धारकों के चेहरे में मुस्कान आयी तथा गुम हुए मोबाईल पाकर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया। पूर्व 06 जनवरी 2026 को 112 नग् जिसकी अनुमानित कीमत 16,50,000/- मोबाइल मालिकों को सुपुर्द किये जा चुके है। उक्त कार्रवाई में जिला सुकमा के सायबर सेल सहायक नोडल सुश्री मोनिका श्याम साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कश्यप, प्रधान आरक्षक महेन्द्र बहादुर कंवर, आरक्षक नेमपाल दिवाकर, मीना गावड़े, रूखमणी यादव, लीलाराम पटेल, सुब्बाराव पोडियाम, सुरेश पोडियम का विशेष योगदान रहा।




