छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक द्वारा DRG जवानों को हेलमेट का किया गया वितरण।

पुलिस अधीक्षक द्वारा DRG जवानों को हेलमेट का किया गया वितरण।

रिपोर्टर, बालक राम यादव
सुकमा: जिले के यातायात नियमों का पालन कराने एवं पुलिस जवानों के सुरक्षा के मद्देनजर सुकमा एसपी किरण चव्हाण द्वारा हेलमेट का वितरण किया गया ।
लगातार दुर्घटनाओं में यातायात नियमों का उल्लंघन,हेलमेट न होने के कारण हो रही दुर्घटनाओं जवानों के घायल अथवा मृत्यु हो रही है,मामले को संवेदनशीलता से संज्ञान लेते हुए एसपी किरण चव्हाण ने जवानों के लिए एक हजार पचास हेलमेट उपलब्ध करवाए
एसपी ने जवानों से शपथ दिलाते हुए कहा कि बिना हेलमेट वाहन नही चलायेंगे एवं शराब पीकर गाड़ी नही चलायेंगे

जवान दो तीन लाख की गाड़ी लोन लेकर ख़रीद लेते हैं पर हेलमेट का उपयोग नही करते यही खतरा बन जाता है किरण चव्हाण
सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि लापरवाही से वाहन चलाने का नतीजा है हर वर्ष दस से पंद्रह लोग मारे जाते हैं दुर्घटनाओं में,एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि जवान महंगी गाड़ियां तो ख़रीद लेते हैं लोन लेकर मगर हेलमेट का इस्तेमाल नही करते इसी वजह से दुर्घटनाओं में जाने जाती है ।
उन्होंने आगे कहा जवान शराब का सेवन करके वाहन चलाते हैं जो दुर्घटना का बड़ा कारण बन रहा है ।

पिछले दो तीन साल में कई जवान दुर्घटना में अपनी जान गवा चुके हैं जिसका बड़ा कारण हेलमेट न पहनना है रोहित शाह
सुकमा एएसपी रोहित शाह ने कहा कि पिछले दो तीन वर्षों में ही कई पुलिस जवान सड़क दुर्घटनाओं में मारे गये अथवा गंभीर घायल हुए,उन्होंने आगे कहा हेलमेट का उपयोग करें साथ ही जब पहने तो बक्कल अवश्य लगाएं ।
इस दौरान सुकमा एएसपी अभिषेक वर्मा,डीएसपी मनीष रात्रे,रक्षित निरीक्षक रवि उपाध्याय,यातायात प्रभारी निरीक्षक अनुराग सोनवानी,डीएसबी एसआई लिलाराम साहू,सूबेदार रमेश जयसवाल एवं जवान उपस्थित रहे ।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!