एक पुरुष माओवादी 5 लाख रुपए के इनामी ढेर, हथियार भी बरामद हुई।

एक पुरुष माओवादी 5 लाख रुपए के इनामी ढेर, हथियार भी बरामद हुई।
रिपोर्टर, बालक राम यादव
सुकमा: पुलिस अधीक्षक, जिला सुकमा श्री किरण चव्हाण ने बताया कि जिला सुकमा के थाना पोलमपल्ली क्षेत्र अन्तर्गत जंगल पहाड़ी में माओवादियों की मौजूदगी की आसूचना के आधार पर जिला सुकमा DRG टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
सर्च अभियान के दौरान दिनांक 29/03/2026 के प्रातः से सुकमा DRG की टीम और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग हुई है।
मुठभेड़ स्थल का सर्च करने पर 01 पुरुष माओवादी का शव हथियार सहित बरामद हुआ हैं।
पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पट्टलिंगम ने कहा कि माओवादी कैडरों के सामने आत्मसमर्पण और पुनर्वास का अवसर अब अपने अंतिम चरण में है तथा इसे अपनाने के लिए उनके पास बहुत सीमित समय शेष है। उन्होंने अपील की कि माओवादी कैडर इस अवसर का समझदारी से लाभ उठाएं, हिंसा के मार्ग को त्यागें और समाज की मुख्यधारा में लौटकर एक शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन की शुरुआत करें ।
मुठभेड़ में मार गिराए गए माओवादी कैडर की प्रोफ़ाइल* :
PPCM मूचाकी कैलाश
निवासी: पूलनपाड़ थाना चिंतलनार जिला सुकमा।
रैंक : प्लाटून नं 31 सेक्शन कमांडर PPCM।
इनाम राशि: ₹05 लाख
आरोप: नागरिक हत्याएँ, हमले, IED ब्लास्ट की साजिश में वांटेड।



