छत्तीसगढ़

सुकमा जिले के 14549 किसानों के खातों में 63 करोड़ 40 लाख रुपए की राशि अंतरित

सुकमा जिले के 14549 किसानों के खातों में 63 करोड़ 40 लाख रुपए की राशि अंतरित

कृषक उन्नति योजना के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश भर के अन्नदाता के खातों में भेजी अंतर की राशि

रिपोर्टर, बालक राम यादव
सुकमा: प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत आज प्रदेश के 24 लाख 28 हजार किसानों के बैंक खातों में 10 हजार करोड़ रुपए की कृषि आदान सहायता राशि एकमुश्त अंतरित की गई। इसके तरह खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान बेचने वाले सुकमा जिले के 14 हजार 549 किसानों के खातों में आज 63 करोड़ 40 लाख रुपए की राशि अंतरित की गई। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज बिलासपुर के बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम रहंगी में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में दोपहर को रिमोट का बटन दबाकर प्रदेश भर के किसानों के खातों में योजनांतर्गत एक साथ राशि अंतरित की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न जिलों के लाभार्थी किसानों से वर्चुअल रूप से वार्तालाप भी किया। सुकमा जिले में कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में विकासखंड स्तर पर समारोह का सीधा प्रसारण शबरी ऑडिटोरियम सुकमा, जनपद पंचायत छिंदगढ़ और सामुदायिक भवन कोंटा परिसर में किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर सुकमा में नगरपालिका अध्यक्ष श्री हुंगाराम मरकाम, छिंदगढ़ में जनपद उपाध्यक्ष सुकमा श्रीमती रीना पेद्दी और कोंटा में जनपद अध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता कोवासी शामिल हुई। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने किसानो को संबोधित करते हुए आदान राशि प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया।

कृषकों की आय दुगनी करने की दिशा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के किसानपुत्र मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय किसान हित में लगातार प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश के मुखिया ने प्रत्येक अन्नदाता की मेहनत को उनका वास्तविक सम्मान और हक कृषक उन्नति योजना के जरिए दिया है। किसानों को धान के स्थान पर दलहन, तिलहन, उतेरा फसलों के अलावा पशुपालन, मुर्गीपालन, बकरीपालन जैसे व्यवसाय को प्रोत्साहित करने की जरूरत है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके और वे आर्थिक रूप से समृद्ध व आत्मनिर्भर बन सकें।

उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान बेचने वाले सुकमा जिले के 14 हजार 549 किसानों के बैंक खातों में कुल 63 करोड़ 40 लाख 5 हजार रूपए की राशि आज मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा अंतरित की गई। इन किसानों के द्वारा वर्तमान खरीफ विपणन वर्ष में 8 लाख 67 हजार 309 क्विंटल धान बेचा गया था, जिनकी अंतर राशि 21 बैंक शाखाओं में किसानों के बैंक खातों में एकमुश्त जमा हुई। इस अवसर पर वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री धनीराम बारसे, जिला पंचायत सदस्य कोरसा सन्नू, श्री हुंगाराम मरकाम, श्रीमती संजना नेगी, श्रीमती माड़े बारसे, किसान मोर्चा के अध्यक्ष श्री डमरू राम नाग, जनप्रतिनिधि श्री दिलीप पेद्दी, श्री संजय सोड़ी, श्री विक्रांत सिंहदेव, श्री प्रवीण बारसे, एसडीएम छिंदगढ़ श्री पीवी खेस, एसडीएम सुकमा श्री सूरज कश्यप, जनपद सीईओ कोंटा श्री सुमीत ध्रुव, तहसीलदार श्री गिरीश निंबालकर, उपसंचालक कृषि श्री पीआर बघेल के अलावा स्थानीय जनपद सदस्यगण, जनप्रतिनिधिगण, कृषि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित थे।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!