विकास, विश्वास और गरीब कल्याण का बजट सुकमा को मिलेगी नई रफ्तार _ विवेक यादव।

विकास, विश्वास और गरीब कल्याण का बजट सुकमा को मिलेगी नई रफ्तार _ विवेक यादव।
रिपोर्टर, बालक राम यादव
सुकमा: केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए नगर के पार्षद विवेक यादव ने इसे “विकास, विश्वास और गरीब कल्याण का बजट” बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट विशेष रूप से दूरस्थ एवं आदिवासी क्षेत्रों के समग्र विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिससे सुकमा जैसे जिलों को सीधा लाभ मिलेगा।
पार्षद विवेक यादव ने कहा कि बजट में अधोसंरचना विकास, ग्रामीण सड़कों के विस्तार, डिजिटल कनेक्टिविटी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में बढ़े प्रावधान क्षेत्र की तस्वीर बदलने वाले साबित होंगे। उन्होंने कहा कि आदिवासी अंचल में शिक्षा सुविधाओं के विस्तार और स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण से आम जनता को राहत मिलेगी।
उन्होंने आगे कहा कि युवाओं के लिए कौशल विकास, स्टार्टअप प्रोत्साहन एवं स्वरोजगार योजनाएं रोजगार के नए द्वार खोलेंगी। महिलाओं के सशक्तिकरण, स्वयं सहायता समूहों को सहयोग एवं छोटे व्यापारियों के लिए प्रावधान स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगे।
पार्षद विवेक यादव ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का संकल्प है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस बजट के प्रभावी क्रियान्वयन से सुकमा जिले में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और क्षेत्र विकास की मुख्यधारा में और तेजी से आगे बढ़ेगा।
अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट “सबका साथ, सबका विकास” की भावना को साकार करने वाला है।




