छत्तीसगढ़
उत्साहित: AM एन एस के टीम के द्वारा आश्रम के बच्चों को वाटर फिल्टर प्रदाय किया गया

उत्साहित: AM एन एस के टीम के द्वारा आश्रम के बच्चों को वाटर फिल्टर प्रदाय किया गया
रिपोर्टर, बालक राम यादव
सुकमा: जिले के ग्राम पंचायत मुरतोंडा में स्थित बालक आश्रम कुड़मेलपारा में AM/NS की टीम के द्वारा बच्चों को शुद्ध पेयजल दो नग फिल्टर भेंट स्वरूप प्रदाय किया गया। आर्सेलर मित्तल निप्पोन स्टील लिमिटेड कंपनी के HR वी. राम कृष्ण एवं CSR मैनेजर अनंता मृधा ने बच्चों से केमछे बात की व AM /NS की ओर से संस्था को दो वाटर फिल्टर भेंट स्वरूप दिया गया। इस भेंट के लिए संस्था के प्रधान अध्यापक जी. आर. कवाची, जयमाला राम, रंजीता नेताम संकुल समन्वयक महेश सोरी एवं बच्चों की ओर से धन्यवाद दिया गया। AM/NS के ओर से आए हुए अधिकारियों ने स्कूल की व्यवस्था व बच्चों को देख प्रसन्नता जाहिर की।




