लाइलाज बीमारियों के बारे बताया गया उचित इलाज कर दवाइयां वितरण की।

लाइलाज बीमारियों के बारे बताया गया उचित इलाज कर दवाइयां वितरण की।
रिपोर्टर, बालक राम यादव
सुकमा: जिले के मेटागुडेम के जनसाधारण के बेहतर “कल” के लिए “आज” प्रयत्नशील 131 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल
सुकमा जिले के अतिसवेंदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्र मेटागुडेम में ए/131 तथा डी/131 बटालियन के.रि.पु.बल के द्वारा एफ.ओ.बी मेटागुडेम इरापल्ली में श्री दीपक कुमार साहु, कमाण्डेन्ट 131 बटालियन के निर्देशानुसार मेडिकल कैम्प का आयोजन दिनांक 09/02/2026 को किया गया। मेडिकल कैम्प में मेटागुडेम, इरापल्ली, बोटेलंका तथा बोटेटोंग के स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। मेडिकल कैम्प मे मुख्यतः बच्चों का स्वास्थय परिक्षण किया गया जिसमे उनके हिगोग्लोबिन स्तर एवं पोषण स्तर का जाँच की गई एवं अन्तर्गत ग्रामीणों को ला-ईलाज बीमारियो के बारे में जागरूक किया गया तथा बीमार लोंगो का कैम्प में उपस्थित चिकित्सा अधिकारी के द्वारा उचित ईलाज कर आवश्यक दवाईयों वितरित किया गया। साथ ही ग्रामीणों के लिए भोजन का प्रबन्ध भी किया गया था। इस गेडिकल कैम्प का उद्देश्य स्थानीय ग्रागीणों को ला-ईलाज बीमारियों के प्रति जागरूक करना तथा बीमार लोगो का ईलाज करने के अलावा स्थानीय ग्रामीणों और सुरक्षा बलों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करना एवं ग्रामीणों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। इस मौके पर श्री मुकुंद सिहं (सहा0 कमा०) कम्पनी कमाण्डर, ए/131 बटा०. श्री शेजोल राहुल सुरेश (सहा0 कमा०) कम्पनी कमाण्डर डी/131 बटा० तथा डॉ मोहित मीना (एम.ओ.131 बटा०) ने मेडिकल कैम्प में हिस्सा लिया। श्री मुकुंद सिहं (सहा० कमा०) के द्वारा ग्रामीणों और सुरक्षा बलों के बीच बेहतर सम्बन्ध स्थापित करने के लिए आश्वस्त किया गया कि भविष्य में इस तरह के और मेडिकल कैम्पो का आयोजन किया जायेगा।
सहयोग को तत्पर-
वर्तमान में एफ.ओ.बी गेटागुडेग- इरापल्ली चिन्तागुफा थाना क्षेत्र में स्थित है। मेडिकल कैम्प में आये सभी स्थानीय ग्रामीणों को खाना खिलाया गया। महिलाओं और बच्चों को फल, चॉकलेट बिस्कुट भी बॉटे गये। क्षेत्र के सभी ग्रागीण हमारा परिवार है और गाँव हमारा घर है हम अपने परिवार रुपी सभी ग्रामीण लोगो की सहायता एंव सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहेगे और भविष्य में भी स्थानीय ग्रामीणो को ला-ईलाज बीमारियो के बारे में जागरूक करने तथा बीमार लोंगो का उचित ईलाज किया जायेगा। ताकि ग्रामीणों के विश्वास को जीता जा सके।




