छत्तीसगढ़

बड़ी खबर: मोस्ट वांटेड एक माओवादी ढेर, भारी मात्रा में विस्फोटक हथियार बरामद।

मोस्ट वांटेड एक माओवादी ढेर, भारी मात्रा में विस्फोटक हथियार बरामद।

बीजापुर रिपोर्टर
बीजापुर: बीजापुर जिले के दक्षिण क्षेत्र के थाना तर्रेम क्षेत्रान्तर्गत जंगल पहाड़ी क्षेत्र में दक्षिण बस्तर डिवीजन DVCM उधम सिंह एवं अन्य सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर DRG बीजापुर एवं कोबरा की संयुक्त टीम अभियान पर निकली थी।

अभियान के दौरान 5 फरवरी 2026 के सुबह 7 बजे से सुरक्षा बलों एवं माओवादियों के बीच रूक-रूक कर फायरिंग जारी रही।

मुठभेड़ में दक्षिण बस्तर डिवीजन के DVCM उधम सिंह 8 लाख रुपए के ईनामी नक्सली का शव बरामद किया गया है।

मुठभेड़ स्थल पर सर्च के दौरान 1 नग-AK 47 रायफल समेत विस्फोटक एवं अन्य माओवादी सामग्री मुठभेड़ स्थल से बरामद किया गया है।

मारे गये माओवादी पर कुल 8 लाख रूपये का ईनाम घोषित रही है।

पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के थाना तर्रेम क्षेत्रान्तर्गत जंगल पहाडों में दक्षिण बस्तर डिवीजन के DVCM उधम सिंह एवं अन्य सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर डीआरजी / कोबरा की संयुक्त टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया गया। इस अभियान के दौरान 5 फरवरी 2026 के सुबह से DRG बीजापुर की सयुंक्त टीमों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग हुई, सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से DVCM उधम सिंह का शव ऑटोमैटिक हथियार- AK47 सहित विस्फोटक सामग्री एवं माओवादी सामग्री मौके से बरामद हुई है।

बीजापुर जिला मुख्यालय में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी उप महानिरीक्षक, ऑप्‍स केरिपु बीजापुर सेक्टर बी0एस0नेगी, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ0जितेन्द्र कुमार यादव एवं अन्य अधिकारियों, द्वारा उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में संचालित अभियान एवं मुठभेड़ के सबंध में जानकारी प्रदान किये ।
मुठभेड़ में मारे गये माओवादी के प्रारंभिक तौर पर शिनाख्त :-
1. DVCM उधम सिंह, इंचार्ज प्लाटून नम्बर 30, दक्षिण बस्तर डिवीजन, ईनाम 08.00 लाख रूपये
निवासी कोत्तागुड़ा थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर
2002-03 में संगठन में पार्टी सदस्य के रूप में शामिल हुआ । संगठन में शामिल होने के बाद से छत्तीसगढ़ – तेलंगाना बार्डर में सक्रिय रूप से कार्य किया । विगत 03 वर्ष से पामेड़ एरिया कमेटी में सक्रिय रहा है।

इस माओवादी ने इस अपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा।

अपराधिक विवरण :- जिला बीजापुर के अलग-अलग थानों में DVCM उधम सिंह के विरूद्ध कुल 09 अपराधिक मामले पंजीबद्ध है ।
बड़ी घटना जिसमें शामिल रहा है
वर्ष -2023 थाना तर्रेम क्षेत्रान्तर्गत गुण्डम के जंगलों में पुलिस पार्टी पर हमला
वर्ष 2024 – थाना बासागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत पुतकेल-चिपुरभटटी के जंगल में पुलिस-माओवादी मुठभेड़

वर्ष -2024 जिड़पल्ली कैम्प पर हमला
मुठभेड़ स्थल से बरामद हथियार एवं अन्य सामग्री विवरण:-
1. 01 नग AK 47, 02 मैग्जीन,28 राउण्ड
कार्डेक्स वायर, वायरलेस सेट, मोबाईल, पोच, पिटठू, टिफिन बैग एवं अन्य माओवादी सामग्री

पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ0 जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि- वर्ष 2025 में जिले में हुए अलग-अलग मुठभेड़ों में 163 माओवादी को मार गिराने में सुरक्षा बलों को सफलता मिली है । वर्ष 2026 में 11 माओवादी ढेर हुए है ।

इस प्रकार जनवरी 2024 से अब तक जिले में चलाये गये माओवादी विरोधी अभियान में कुल 232 माओवादी मारे गये, 1163 माओवादी गिरफ्तार हुए एवं 888 माओवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हुए ।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!