छत्तीसगढ़

युवा कांग्रेस के द्वारा प्रेस क्लब सुकमा प्रेस वार्ता सम्पन्न हुई।

युवा कांग्रेस के द्वारा प्रेस क्लब सुकमा प्रेस वार्ता सम्पन्न हुई।

ब्योरो , बालक राम यादव 

सुकमा जिला युवा कांग्रेस द्वारा प्रेस क्लब भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ की गईं।

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने ने कहा कि 12 फरवरी 2026 को भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गरिमामयी उपस्थिति में मनरेगा संशोधन के विरोध में “युवा महा पंचायत” का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य

महापंचायत उन सभी युवाओं को समर्पित है जो 40 वर्ष से कम आयु के हैं,पंचायत से लेकर लोकसभा तक चुनाव लड़ चुके हैं,कांग्रेस के टिकट पर या निर्दलीय रूप से कांग्रेस विचारधारा के साथ जुड़े हुए हैं।

इस आयोजन में एसटी, एससी, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक वर्ग के युवाओं को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही सामाजिक कार्यों से जुड़े युवाओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। अनुमान है कि लगभग 3000 युवा इस महापंचायत में सम्मिलित होंगे।

यह ऐतिहासिक आयोजन मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम, रायपुर में संपन्न होगा, जिसमें प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल होंगे।

N.O.B (National Office Bearer) फॉर्म का डिजिटल लॉन्च

प्रेस वार्ता के दौरान युवा कांग्रेस द्वारा नेशनल ऑफिस बीयरर (N.O.B) का पोस्ट लॉन्च किया गया। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी ने बताया कि अब युवा ऑनलाइन माध्यम से सीधे राष्ट्रीय स्तर पर राजनीति में सहभागिता कर सकेंगे। यह डिजिटल प्रक्रिया पारदर्शिता और अधिक भागीदारी सुनिश्चित करेगी।

संगठन को सामाजिक प्रतिनिधित्व से और मजबूत करने के उद्देश्य से एसटी, एससी, अल्पसंख्यक एवं ओबीसी वर्ग के युवाओं को आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर अधिक अवसर और प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।

नेताओं के वक्तव्य

आज की प्रेस वार्ता में दो महत्वपूर्ण घोषणाएँ किया गया
पहली 12 फरवरी को रायपुर में मनरेगा संशोधन के विरोध में ‘युवा महा पंचायत’ का आयोजन।
दूसरी 40 वर्ष से कम आयु के वे युवा जिन्होंने पंचायत से लेकर लोकसभा तक चुनाव लड़ा है, उन्हें इस कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित किया जा रहा है। युवा कांग्रेस उन्हें भविष्य में संगठन में बड़ी जिम्मेदारियाँ सौंपने जा रही है।”

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!