विस्फोटक समाग्री सुरक्षा बलों ने की बरामद, लगातार नक्सलियों को हो रही नुक़सान।

विस्फोटक समाग्री सुरक्षा बलों ने की बरामद, लगातार नक्सलियों को हो रही नुक़सान।
रिपोर्टर, बालक राम यादव
सुकमा: जिला सुकमा के कैम्प रायगुडेम क्षेत्रान्तर्गत भारी मात्रा में नक्सलियों द्वारा डंप BGL सेल विस्फोटक सामग्री को सुरक्षा बलों ने किया गया बरामद।
नक्सलियों द्वारा डम्प विस्फोटक BGL सेल सामग्री, सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से जंगल-पहाड़ी में छूपा कर रखा था।
जिले में लगातार संचालित एंटी नक्सलियों आपरेशन से नक्सल संगठन को हुआ है भारी नुकसान, आगे भी लगातार जारी रहेगा अभियान।
माओवादियों के पास सिर्फ एक ही विकल्प है हिंसा छोड़कर शांति और विकास के मार्ग अपनाने पूना मार्गेम पुनर्वास से पुनर्जीवन अभियान में शामिल हो।
नक्सलियों के डम्प सामाग्री की बरामदगी कार्रवाई में F coy, QAT 223 वाहिनी सीआरपीएफ एवं जिला पुलिस बल सुकमा की रही भूमिका।
जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर 9 फरवरी 2026 को कैम्प रायगुडेम से FCoy QAT 223 BN CRPF एवं जिला पुलिस बल सुकमा की टीम नक्सल विरोधी अभियान हेतु ग्राम रायगुडेम के आस-पास जंगल पहाड़ी की ओर रवाना हुए कि अभियान के दौरान 9 फरवरी 2026 को ग्राम रायगुडेम एवं वाटेवागु नाला बीच जंगल में नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलो को भारी नुकसान पहुंचाने की नीयत से छुपाकर रखे भारी मात्रा में डम्प BGL सेल विस्फोटक सामग्री बरामद किया गया। इस प्रकार सुरक्षा बल के जवानों के द्वारा माओवादियों के मंसूबों को विफ़ल कर दिया गया। बाद सभी पार्टी अभियान करते हुए सुरक्षित कैम्प वापस आयीं।
नक्सलियों के बरामद डम्प सामाग्रियों का विवरण
01. BGL सेल – 65 नग।
02. पोच-02 नग।




