एकीकृत किसान पोर्टल पर संशोधन एवं पंजीयन की समय-सीमा बढ़ी।

एकीकृत किसान पोर्टल पर संशोधन एवं पंजीयन की समय-सीमा बढ़ी।
रिपोर्टर, बालक राम यादव
सुकमा: जिले के किसानों को राहत देते हुए प्रशासन द्वारा एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन एवं संशोधन संबंधी कार्यों के लिए नई समय-सीमाएं निर्धारित की गई हैं। राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं पटवारियों द्वारा किए गए भौतिक सत्यापन के उपरांत किसानों के विवरण संशोधन की सुविधा अब 7 जनवरी 2026 तक सभी समितियों के लॉगिन में उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को देखते हुए पोर्टल में कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए अतिरिक्त समय प्रदान किया गया है।
नए निर्धारित समय-सीमा इस प्रकार हैं
कैरी फारवर्ड की सुविधा — 15 जनवरी 2026 तक, वन अधिकार पट्टाधारी कृषकों का नवीन पंजीयन 15 जनवरी 2026 तक, खसरा, रकबा, फसल विवरण सहित सभी प्रकार के संशोधन 31 जनवरी 2026 तक, त्रुटिपूर्ण आधार प्रकरणों में पूर्व पंजीयन निरस्त कर नवीन पंजीयन 15 जनवरी 2026 तक और राजस्व विभाग की गिरदावरी एवं भौतिक सत्यापन के आधार पर, जिला कलेक्टर की अनुशंसा से नवीन पंजीयन 15 जनवरी 2026 तक किया जाएगा।
*किसानों को मिलेगा सीधा लाभ*
इस निर्णय से जिले के हजारों किसानों को अपने रिकॉर्ड दुरुस्त कराने, योजनाओं का लाभ लेने तथा फसल विवरण अपडेट कराने में बड़ी सुविधा मिलेगी। प्रशासन ने सभी समितियों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर किसानों के कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराएं। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे समय रहते संबंधित समिति में पहुंचकर अपने दस्तावेज अद्यतन कराएं, जिससे उन्हें आगामी कृषि योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिल सके।




