बड़े कैंडर के 21 नक्सलियों ने बंदूक छोड़े,14 महिला नक्सली सामिल,76 लाख के ईनाम घोषित रही, जानिए पूरी खबर

बड़े कैंडर के 21 नक्सलियों ने बंदूक छोड़े,14 महिला नक्सली सामिल,76 लाख के ईनाम घोषित रही, जानिए पूरी खबर
रिपोर्टर, बालक राम यादव
सुकमा: हिंसा से विश्वास की ओर 21 माओवादी कैडरों ने छोड़ा बंदूक का रास्ता, ‘पूना मारगेम’ की ऐतिहासिक सफलता
नक्सल संगठन को बड़ा झटका ₹ 76 लाख के इनामी 21 माओवादी कैडर हथियार सहित मुख्यधारा में लौटे।
आत्मसमर्पित कैडरों में DVCM (03), ACM (05) एवं Party Member (13) रैंक के सक्रिय माओवादी शामिल।
AK-47, SLR, INSAS, BGL Launcher सहित हथियार एवं भारी मात्रा में एम्युनेशन जमा।
आत्मसमर्पित कैडर दरभा डिवीजन, दक्षिण बस्तर डिवीजन, केकेबीएन डिवीजन (ओडिशा) एवं इंद्रावती एरिया कमेटी में सक्रिय रहे।
सुदूर क्षेत्रों में स्थापित सुरक्षा कैम्पों, सड़क कनेक्टिविटी एवं लगातार सफल नक्सल विरोधी अभियानों से माओवादियों का स्वतंत्र विचरण क्षेत्र समाप्त- संगठन अंतिम चरण में।
विकास योजनाओं की पहुँच एवं जनविश्वास बढ़ने से संगठन में तेजी से बढ़ रहा मोहभंग।
शेष सक्रिय कैडरों के पास एक ही विकल्प — हिंसा छोड़कर शासन की पुनर्वास नीति अपनाकर मुख्यधारा में लौटें।
जिला सुकमा में 7 फरवरी 2026 को जिला सुकमा पुलिस एवम् सुकमा के संयुक्त प्रयासो से दरभा डिवीजन,दक्षिण बस्तर डिविजन,केकेबीएन डिवीजन, इंद्रावती एरिया कमेटी में सक्रिय अंतर्गत सक्रिय कुल 76 लाख के ईनामी माओवादी जिनमें 14 महिला शामिल है ऑटोमैटिक आर्म्स एवं एम्युनेशन सहित छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति एवं पुलिस प्रशासन के “पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन” अभियान से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया।
बस्तर रेंज पुलिस महानिरीक्षक श्री पी. सुंदरराज IPS , पुलिस अधीक्षक सुकमा श्री किरण चव्हाण IPS, डीआईजी. सीआरपीएफ, श्री आनंद सिंह राजपुरोहित, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सुकमा, श्री परमेश्वर तिलकवार CPS, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोंटा, श्री प्रशांत देवांगन CPS एवं उप पुलिस अधीक्षक विआशा. श्री रविकांत सहारे CPS के समक्ष आत्मसमर्पण कर छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के अंतर्गत मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया गया।
उल्लेखनीय है नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापना, सड़क कनेक्टिविटी, प्रभावी ऑपरेशन एवं जनहितकारी योजनाओं के कारण माओवादियों की गतिविधियाँ सीमित हुई हैं तथा संगठन का आधार क्षेत्र सिमट गया है।
ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की पहुँच से शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है, जिससे नक्सल संगठन में तेजी से मोहभंग उत्पन्न हो रहा है संगठन अब समाप्ति की ओर अग्रसर है।
आत्मसमर्पित कैडरों को शासन की नीति अनुसार पुनर्वास, आर्थिक सहायता एवं अन्य सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी।
आत्मसमर्पित माओवादी कैडरों का संक्षिप्त विवरण
01.DVCM सोढ़ी महेश उर्फ हड़मा, पिता – स्व. दुला उम्र – 35 वर्ष, निवासी – रेगडगट्टा, थाना भेज्जी, जिला सुकमा
पद – DVCM, कटेकल्याण एरिया कमेटी इंचार्ज
जमा हथियार – AK-47
इनाम – ₹ 08 लाख + हथियार 04 लाख ।
संगठन में सक्रिय – वर्ष 2008 से अबतक।
02 .DVCM पोडियम राजू उर्फ आकाश, पिता – भीमा उम्र – 30 वर्ष,
निवासी – मेडवाही, थाना दोरनापाल,जिला सुकमा
पद – DVCM कोड़ेगा एरिया कमेटी (ओडिशा) सचिव
जमा हथियार – AK-47
इनाम – ₹ 08 लाख+ हथियार 04 लाख।
सक्रिय – 2007 से अबतक।
03. DVCM कु. कारम ममता उर्फ हिड़मे, पिता – कारम चंद्रू, उम्र –30वर्ष
निवासी – एडसमेट्टा, थाना गंगालूर, जिला बीजापुर
पद – DVCM, इंचार्ज राहुल एरिया कमेटी (KKBN डिवीजन)
जमा हथियार – SLR
इनाम – ₹ 08 लाख + हथियार 02।
सक्रिय – 2004 से अबतक।
04. .ACM कुंजाम देवे उर्फ सोमे, पिता – स्व. जोगा
निवासी – पुसगुन्ना, थाना कुकानार, जिला सुकमा।
पद – ACM, मलांगिर एरिया कमेटी
जमा हथियार – AK-47
इनाम – ₹05 लाख + हथियार 04 लाख।
सक्रिय – 2014 से अबतक।
05. ACM मड़वी मंजू, पिता – पोटु
निवासी – जबपुर, थाना मिरतुर, जिला बीजापुर
पद – ACM
जमा हथियार – सिंगल शॉट
इनाम – ₹05 लाख।
06. .ACM कु. रामबत्ती उर्फ जंकई, पिता – गांडो
निवासी – ओंगनार, थाना बेनूर, जिला नारायणपुर
पद – ACM , राहुल एरिया कमेटी
जमा हथियार – सिंगल शॉट
इनाम – ₹05 लाख।
07 . ACM पोडियम कोसी, पिता – मुड़ा
निवासी – एलमागुंडा, जिला सुकमा
पद – ACM राहुल एरिया कमेटी
जमा हथियार – BGL लॉन्चर
इनाम – 05 लाख।
08. ACM लेकाम लिंगे, पिता – हिड़मा
निवासी – गेल्लूर, थाना बसागुड़ा, जिला बीजापुर
पद – ACM राहुल एरिया कमेटी
जमा हथियार – BGL लॉन्चर
इनाम – 05 लाख।
09. Party Member जीतू उर्फ मड़कम वीरा, पिता – हुर्रा उम्र – 21 वर्ष,
निवासी – दंतेशपुरम, थाना भेज्जी, जिला सुकमा
पद – प्लाटून नं. 04 सदस्य
जमा हथियार – SLR
इनाम – ₹ 02 लाख + हथियार 02 लाख।
10. Party Member रवा भीमा उर्फ रवि पिता – जोगा उम्र – 21 वर्ष,
निवासी – पोटाली, थाना अरनपुर, जिला दंतेवाड़ा
पद – प्लाटून नं.26 सदस्य
जमा हथियार – इंसास
इनाम – ₹02 लाख + हथियार 02लाख।
सक्रिय – 2010 से अबतक।
11. Party Member पोटेम मोटू, पिता – बुधु
उम्र – 21 वर्ष,
निवासी – पुसनार, थाना गंगालूर, जिला बीजापुर।
पद – सीआरसी सदस्य
जमा हथियार – सिंगल शॉट
इनाम – ₹ 02 लाख।
सक्रिय – 2023 से अबतक।
12 . Party Member कुंजाम लखमा उर्फ गणेश, पिता – मंगडू उम्र – 23 वर्ष, निवासी – बाडसेन, थाना पामेड, जिला बीजापुर
पद – सुजाता गार्ड डिप्टी कमांडर
जमा हथियार – सिंगल शॉट
इनाम – ₹03 लाख।
13. Party Member नुप्पो हुंगा, पिता मुक्का उम्र – 25वर्ष
निवासी – किंद्रेलपाड़ थाना भेज्जी
पद – प्लाटून नं. 32 सदस्य
हथियार – सिंगल शॉट।
इनाम – 02 लाख।
14 Party Member सोढ़ी मंगड़ी, पिता – भीमा
उम्र – 50 वर्ष,
निवासी – एंटापाड़, थाना चिंतागुफा
पद – किस्टाराम एरिया कमेटी सदस्य
जमा हथियार – खाली हाथ
इनाम – ₹ 02 लाख।
15. Party Member माड़वी विमला, पिता – मड़वी कमलु
निवासी – चोकनपल्ली, थाना गंगालूर, जिला बीजापुर
पद – पार्टी सदस्य
जमा हथियार – खाली हाथ
इनाम – ₹ 02 लाख।
16. Party Member मुचाकी बंडी, पिता – कोसा
निवासी – किंदरेलपाड़, थाना भेज्जी, जिला सुकमा
पद – पार्टी सदस्य
जमा हथियार – खाली हाथ
इनाम – ₹02 लाख ।
17 .Party Member कु. मड़कम रीता उर्फ जोगी, पिता – हुंगा
निवासी – जब्बागट्टा, थाना चिंतलनार, जिला सुकमा
पद – पार्टी सदस्य
जमा हथियार – खाली हाथ।
इनाम – ₹02 लाख
18. Party Member शिमला उर्फ रतना, पिता – मंगु उम्र 25 वर्ष,
निवासी – मल्लूर, थाना गंगालूर, जिला बीजापुर
पद – पार्टी सदस्य
जमा हथियार – खाली हाथ
इनाम – 02 लाख।
19. Party Member माड़वी कविता, पिता – सन्नु
निवासी – कोंडासावली, थाना जगरगुंडा, जिला सुकमा
पद – पार्टी सदस्य
जमा हथियार – खाली हाथ
इनाम – ₹02 लाख।
20.Party Member कारम सुक्की, पिता – सुक्कु
निवासी – एडसमेट्टा, थाना गंगालूर, जिला बीजापुर
पद – पार्टी सदस्य
जमा हथियार – खाली हाथ
इनाम – 02 लाख।
21.Party Member शर्मिला कवासी, पति – नुप्पो हुंगा ,उम्र – 24 वर्ष,
निवासी – हिड़मागुड़ा, थाना गंगालूर, जिला बीजापुर
पद – प्लाटून नं. 32 सदस्य।
हथियार – खाली हाथ।
इनाम – 02 लाख।
जमा हथियार एवं एम्युनेशन
AK-47 – 03 नग, मैगजीन 08, राउंड 120।
SLR – 02 नग , मैगजीन 04 , राउंड 40।
INSAS – 01 नग , मैगजीन 02 , राउंड 50 ।
सिंगल शॉट – 05 नग।
BGL Launcher – 03 नग , राउंड 20 नग।
कोर्डेक्स वायर – 01 बंडल
जिलेटिन – 10 नग
नॉन इलेक्ट्रिक डेटोनेटर – 20 नग
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुकमा – श्री किरण चव्हाण (IPS)* ने बताया कि “21 माओवादी कैडरों का हथियारों सहित आत्मसमर्पण यह स्पष्ट संकेत है कि सुकमा जिले में शांति और विकास की दिशा में निर्णायक बदलाव हो रहा है। लगातार नक्सल विरोधी अभियानों, नए सुरक्षा कैम्पों, सड़क कनेक्टिविटी और शासन की योजनाओं की पहुँच से माओवादी संगठन का प्रभाव तेजी से कमजोर हुआ है।
हम शेष सक्रिय माओवादी कैडरों से अपील करते हैं कि वे हिंसा और विनाश का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण करें। जिला पुलिस सुकमा उन्हें सुरक्षा, पुनर्वास और सम्मानजनक भविष्य देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”
पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज – श्री पी. सुंदरराज (IPS) ने बताया कि “21 माओवादियों का आत्मसमर्पण बस्तर में शांति स्थापना की दिशा में एक बड़ी और महत्वपूर्ण सफलता है। यह इस बात का प्रमाण है कि सुरक्षा बलों की सतत कार्यवाही, विकास की बढ़ती पहुँच और जनता का बढ़ता विश्वास माओवादी संगठन की जड़ों को कमजोर कर रहा है।’पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन’ अभियान के माध्यम से हम शेष कैडरों से अपील करते हैं—हिंसा छोड़ें, हथियार छोड़ें और मुख्यधारा में लौटें। शासन उनके सुरक्षित, सम्मानजनक और उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”



