छत्तीसगढ़

एकलव्य आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा कक्षा 6वीं के लिए 7 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित,1 मार्च को होगी परीक्षा।

एकलव्य आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा कक्षा 6वीं के लिए 7 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित,1 मार्च को होगी परीक्षा।

रिपोर्टर, बालक राम यादव
सुकमा: जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के अधीन संचालित ‘एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों’ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुकमा जिले के पात्र अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह चयन प्रक्रिया राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति के कड़े दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित की जाएगी।

पात्रता और आयु सीमा का निर्धारण

प्रवेश के लिए निर्धारित मानदंडों के अनुसार, केवल अनुसूचित जनजाति वर्ग के वे छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं जो वर्तमान शैक्षणिक सत्र में कक्षा पाँचवीं में अध्ययनरत हैं। आवेदकों की आयु 10 से 13 वर्ष के मध्य होनी अनिवार्य है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों के प्रतिभावन छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है।

ऑनलाइन आवेदन एवं त्रुटि सुधार

प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 08 जनवरी 2026 से विधिवत प्रारंभ हो चुकी है, जो 07 फरवरी 2026 तक संचालित रहेगी। आवेदन फॉर्म में किसी भी प्रकार की लिपिकीय त्रुटि होने पर अभ्यर्थी 08 फरवरी से 10 फरवरी 2026 तक सुधार कर सकेंगे। प्रशासन ने समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की सलाह दी है।

1 मार्च को होगी परीक्षा, पोर्टल पर उपलब्ध है जानकारी

इस प्रवेश प्रक्रिया की लिखित परीक्षा 01 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या या अधिक जानकारी के लिए विभाग ने हेल्पलाइन नंबर 9340183359 और 7568353780 भी जारी किए हैं, जिस पर कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!