छत्तीसगढ़

बड़ी खबर: चिंतागुफा धान खरीदी केंद्र में प्रबंधक की सबसे बड़ी लापरवाही, अतिरिक्त धान तौलक की जा रही।

चिंतागुफा धान खरीदी केंद्र में प्रबंधक की सबसे बड़ी लापरवाही, अतिरिक्त धान तौलक की जा रही।

रिपोर्टर, बालक राम यादव
सुकमा: जिले के चिंतागुफा धान खरीद केंद्र में अनियमिताएं बरती जा रही थी अवैध तरीके से अतिरिक्त 41 किलो तौलक की जा रही थी,जिसका कुंजाम ने विरोध करते हुए त्वारित रोक लगाने की निर्देश दिए।

आदिवासी किसान का धान को अवैध धान बताकर कार्रवाई के खिलाफ विरोध जताने को लेकर पुलिस प्रशासन ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष महेश कुंजाम को अपने कब्जे मे घंटों रखा था।

सुकमा मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में सुबह से ही पहुंचे सुकमा एसडीओपी ,थाना प्रभारी सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

भटपाड़ का किसान की धान को प्रशासन की कार्यवाई के खिलाफ बस्तरिया राज मोर्चा के जिला पंचायत उपाध्यक्ष महेश कुंजाम ने विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया गया था।

विरोध को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने पुलिस बल को तैनाती की गई थी।

पार्टी कार्यालय मे ही आकर सुबह से पांच घंटे तक चिन्तागुफा जाने से रोक लिया गया था।

सुकमा तहसीलदार पहुंचकर समझाइश का कोशिश, लम्बी चर्चा के बाद छोड़े, जहां महेश कुंजाम ने चिंतागुफा की ओर रवाना हुए।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष महेश कुंजाम, जनपद उपाध्यक्ष माड़वी हिड़मा, दिनेश मरकाम, करतम गंगा प्रफुल्ल चिन्तागुफा पहुंचे और पीड़ित किसान से मिले।

किसानो की पीड़ा जानने पहुंचे चिन्तागुफा जिला पंचायत उपाध्यक्ष और उनकी टीम,

अपनी मेहनत की अन्न को प्रशासन की कार्यवाई से परेशान हो रहे है किसान

प्रशासन ने आदिवासी भोले भाले किसान का धान को कह दिया अवैध धान

इस दौरान चिन्तागुफा का धान खरीदी केन्द्र का लिया गया जायजा,

इसमे पाया गया कि 41 किलो 4 – 5 सौ ग्राम तौला जा रहा था समिति प्रबंधक को बुलाकर तत्काल अतिरिक्त धान तौलने पर रोक लगाने की निर्देश दिया गया।

इस अवसर चिन्तागुफा संरपच पदाम पोज्जे, उप सरपंच कवासी नंदा सहित किसान उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!