बजट: विकसित छत्तीसगढ़ विजन के अनुरूप है– डॉ. सुभाऊ कश्यप

बजट: विकसित छत्तीसगढ़ विजन के अनुरूप है– डॉ. सुभाऊ कश्यप
रिपोर्टर, बालक राम यादव
सुकमा: बस्तर समय/ जिले के अटल सदन भाजपा जिला कार्यालय सुकमा में पूर्व विधायक बस्तर डॉ सुभाऊ कश्यप द्वारा बजट 2026–27 को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे, पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण सिंह भदौरिया, नगर पालिका अध्यक्ष हूंगाराम मरकाम, जिला उपाध्यक्ष नुपुर वैदिक, जिला मंत्री संजय सोढ़ी, जिला कोषाध्यक्ष रंजीत बारठ, जिला प्रवक्ता रमेश यादव सहित जिला के पत्रकार साथी शामिल हुए इस दौरान ।
विकसित भारत – विकसित छत्तीसगढ़ विजन के अनुरूप है पूर्व विधायक डॉक्टर सुभाऊ कश्यप ने अटल सदन भाजपा जिला कार्यालय सुकमा में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट की थीम संकल्प को प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण बताया है उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी प्रस्तुत बजट समावेशी विकास अधोसंरचना, निवेश, कृषि शिक्षा और रोजगार सृजन पर फोकस है।
बजट, नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ विजन के अनुरूप है।
श्री कश्यप ने कहा कि
प्रदेश विकास के लिए 5 मुख्यमंत्री मिशन शुरू किए गए हैं। स्कूल शिक्षा के लिए सर्वाधिक 13.5 प्रतिशत बजट प्रावधान किया गया है।
अबूझमाड़ और जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी बनाई जाएंगी।
सरकारी कर्मचारियों के लिए कैशलेस इलाज की व्यवस्था होगी। 23 नए औद्योगिक पार्कों के लिए 250 करोड़ रुपए दिए गए हैं।मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना के लिए 200 करोड़ रुपए रखे गए हैं। भूमि विकास बैंक योजना हेतु 200 करोड़ रुपए का प्रावधान है।कृषि क्षेत्र के लिए 13,500 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है।
3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी की अंतर की राशि आगे भी एकमुश्त दी जाएगी।बस्तर और सरगुजा में खाद्य और कृषि उद्योगों के विकास हेतु 100 करोड़ रुपए का प्रावधान है बकरी, सूअर व मधुमक्खी पालन को बढ़ावा दिया जाएगा।इंद्रावती नदी पर देवरगांव व मटनार बराज के लिए 2000 करोड़ से अधिक बजट है।
बस्तर फाइटर में 1500 नई भर्तियाँ की जाएंगी।
होमस्टे योजना के लिए 10 करोड़ रुपए रखे गए हैं।
पांच नये मेडिकल कॉलेज के संचालन, हवाई सेवा विस्तार, मुख्यमंत्री बस सेवा व बस्तर-सरगुजा ओलंपिक्स के लिए प्रावधान है
व्यापम की दक्षता बढ़ाने हेतु बजट प्रावधान किया गया है।
युवाओं के लिए युवा दर्शन योजना शुरू की जाएगी।
लखपति दीदियों के भ्रमण हेतु भी बजट प्रावधान है।
आज हमारी सरकार का तीसरा बजट प्रस्तुत हुआ है। राज्य सरकार का पहला बजट ज्ञान और दूसरा बजट गति की थीम पर थे। इस बार की हमारी थीम संकल्प है।
संकल्प के माध्यम से हमने समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश, कुशल मानव संसाधन, अंत्योदय, लाइवलीहुड तथा पालिसी से परिणाम तक जैसे विषयों को प्रमुखता से शामिल किया है।
हमारा यह बजट यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत.विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना की जरूरतों के अनुरूप तैयार किया गया है।
हमारी सरकार मिशन मोड में काम करने पर यकीन रखती है, इसके लिए हमने 05 मुख्यमंत्री मिशन बनाए गए हैं। जिसमें –
मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन,
मुख्यमंत्री एआई मिशन,
मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन,
मुख्यमंत्री स्टार्टअप मिशन एवं
मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन हैं। जिनके माध्यम से प्रदेश के विकास को नई दिशा, नई धार और नई रफ्तार दी जाएगी।
स्कूल शिक्षा जैसे बुनियादी महत्व के विषयों पर हमने 13.5 प्रतिशत बजट प्रावधान रखा है, जो सर्वाधिक है।
बस्तर के अबूझमाड़ और जगरगुण्डा में दो एजुकेशन सिटी हम बना रहे हैं।
सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए कैस लेस उपचार के लिए बजट प्रावधान किया गया है।
23 नवीन औद्योगिक पार्क स्थापना के लिए 250 करोड़ रूपए आवंटित किए गए हैं।
शहरी विकास को मजबूती देने के लिए मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना हेतु 200 करोड़ रूपए आवंटित किया गया है।
भूमि विकास बैंक के लिए योजना हेतु 200 करोड़ रूपए रखा गया है।
हमारा राज्य धान का कटोरा है। कृषि क्षेत्र में 13 हजार 500 करोड़ रुपए की राशि रखी गई है।
हमारी सरकार 3100 रूपए प्रति क्विंटल धान खरीदी की अंतर की राशि का भुगतान एकमुश्त कर रही है। आगे भी एकमुश्त भुगतान के लिए बजट में प्रावधान किया गया है।
बस्तर और सरगुजा का विकास हमारे लिए सबसे अहम हैं, यहां खाद्य, कृषि और उससे जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देने की योजना के लिए 100 करोड़ रूपए आवंटित किया गया है।
बकरी पालन, सूअर पालन, मधुमक्खी पालन जैसे माध्यमों से भी स्थानीय लोगों को उद्यम का बड़ा जरिया मिलता है, इसके लिए भी हमने विशेष बजट प्रावधान किया है।
इंद्रावती नदी में देवरगांव और मटनार बराज का निर्माण हम करने जा रहे हैं, इसके लिए 2000 करोड रुपए से अधिक का बजट प्रावधान किया गया है, यह बस्तर क्षेत्र में सिंचाई योजनाओं के विस्तार के लिए बेहद अहम साबित होगा।
माओवादी आतंकवाद का दमन करने में बस्तर फाइटर का प्रमुख योगदान रहा है। हम उनके योगदान की भरपूर प्रशंसा करते हैं, इस बार हम लोग 1500 भर्तियां बस्तर फाइटर में करने जा रहे हैं और इसके लिए बजट में प्रावधान रखा गया है।
हम होमस्टे को भी बढ़ावा दे रहे हैं, ताकि स्थानीय लोगों के लिए आय का उपयुक्त जरिया बने, इसके लिए बजट में 10 करोड़ का प्रावधान रखा गया है।
इसी तरह कुनकुरी, मनेन्द्रगढ़, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा एवं दन्तेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज के संचालन, जगदलपुर-अंबिकापुर में हवाई सेवाओं का विस्तार, अंदरूनी क्षेत्रों में मुख्यमंत्री बस सेवा तथा बस्तर एवं सरगुजा ओलम्पिक्स के लिए भी बजट प्रावधान किया गया है।
भर्ती प्रक्रिया तेजी से पूर्ण हो सके, इसके लिए व्यापम की दक्षता बढ़ाने के प्रावधान किए गए हैं।
युवाओं के शैक्षणिक भ्रमण के लिए छत्तीसगढ़ युवा दर्शन योजना शुरू की जा रही है। इसी तरह लखपति दीदियों के भ्रमण के लिए भी बजट प्रावधान किया गया है।
संकल्प के माध्यम से समाज में समृध्दि के लिए प्रस्तुत यह बजट के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी का प्रदेश वासियों की ओर से आभार।