छत्तीसगढ़

पुलिस पर माओवादियों ने विश्वास जताया, बीजापुर में 30 सुकमा में 21 माओवादियों ने हथियार समेत सरेंडर किया

पुलिस पर माओवादियों ने विश्वास जताया, बीजापुर में 30 सुकमा में 21 माओवादियों ने हथियार समेत सरेंडर किया

बीजापुर: महामहिम राष्ट्रपति महोदया के बस्तर आगमन के अवसर पर 30 माओवादी कैडर्स ने अपनाया पुनर्वास का रास्ता।

पूना मारगेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन” — शांति और विश्वास की नई शुरुआत ।

छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण नीति के अंतर्गत आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में साउथ सब जोनल ब्यूरो से संबंधित 30 माओवादी कैडरों ने हिंसा और जनविरोधी विचारधारा का परित्याग कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

आत्मसमर्पण करने वाले इन 30 माओवादी कैडरों पर उनके धारित पद एवं संगठनात्मक भूमिका के अनुसार कुल 85 लाख का ईनाम घोषित था, जो शासन की नीति की प्रभावशीलता को दर्शाता है।

मुख्यधारा में लौटे कैडरों में 20 महिला एवं 10 पुरुष माओवादी कैडर शामिल हैं, जिन्होंने सशस्त्र एवं हिंसक विचारधारा से स्वयं को अलग करते हुए शांति, संवाद और विकास के मार्ग को अपनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

माओवादी विरोधी अभियान में उल्लेखनीय उपलब्धि 1 जनवरी 2024 से अब तक जिला बीजापुर में

918 माओवादी कैडर समाज की मुख्यधारा में लौट चुके हैं

1163 माओवादी गिरफ्तार किए गए हैं

232 माओवादी विभिन्न मुठभेड़ों में मारे गए हैं

राज्य शासन की व्यापक नक्सल उन्मूलन नीति, सुरक्षा बलों की सतत एवं प्रभावी कार्रवाई तथा शांति, संवाद और विकास पर आधारित समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप यह उपलब्धि प्राप्त हुई है, जो यह स्पष्ट संकेत देती है कि हिंसा का मार्ग छोड़कर सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन ही स्थायी समाधान है।

पूना मारगेम” अभियान न केवल आत्मसमर्पण का मंच है, बल्कि यह विश्वास, पुनर्वास और नए भविष्य के निर्माण की मजबूत नींव भी है।

इन 30 कैडरों में सदस्य कंपनी नम्बर 2 एवं 7 3, पीपीसीएम-1, एसीएम -4, पार्टी सदस्य- 17, DAKMS अध्यक्ष-1, KAMS अध्यक्ष-1, जनताना सरकार अध्यक्ष-3, शामिल हैं, जिन्होंने हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया है।

 

7 फरवरी 2026 को सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों से साउथ सब जोनल ब्यूरो के कुल 85 .00 लाख रूपये के ईनामी 30 माओवादी कैडर्स उप पुलिस महानिरीक्षक केरिपु ऑप्स बीजापुर सेक्टर श्री बी0एस0नेगी, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ0 जितेन्द्र कुमार यादव, अति0 पुलिस अधीक्षक ऑप्स, श्री रविन्द्र कुमार मीणा, अति0 पुलिस अधीक्षक ऑप्स श्री अमन कुमार झा, अति0 पुलिस अधीक्षक बीजापुर श्री युलैण्डन यार्क, उप पुलिस अधीक्षक ऑप्स श्री सुदीप सरकार, उप पुलिस अधीक्षक, श्री रोशन आहुजा एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री विशाल गर्ग के समक्ष निम्नलिखित माओवादी समाज की मुख्यधारा से जुड़े :-
01. बोटी पोड़ियाम उर्फ मल्ला पिता लच्छु पोड़ियाम उम्र 23 वर्ष जाति मुरिया साकिन हकवा स्कूलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर छ0ग0, पद – कंपनी न0 02 पीपीसीएम, घोषित ईनाम राशि 08.00 लाख रूपये ।
02. सुखराम मड़कम पिता बुधरू मड़कम उम्र 24 वर्ष जाति मुरिया साकिन हकवा स्कूलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर छ0ग0, पद – कंपनी न0 02 पार्टी सदस्य, घोषित ईनाम राशि 08.00 लाख रूपये ।
03. रीना पुनेम पिता सन्नू पुनेम उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन डुमरीपालनार परगनपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद – कंपनी न0 07 पार्टी सदस्या, घोषित ईनाम राशि 08.00 लाख रूपये ।
04. पाकली करटाम ऊर्फ मंगी पति कुम्मा करटाम ऊर्फ बीजू उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया साकिन हुर्रेनार थाना कुटरू जिला बीजापुर छ0ग0, पद – नेशनल पार्क ऐरिया कमेटी , सचिव (एसीएम), घोषित ईनाम राशि 05.00 लाख रूपये ।
05. शंति पुनेम पिता कोवा पुनेम उम्र 25‍ वर्ष जाति मुरिया साकिन गुण्डापुर थाना नैमेड़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद – प्लाटून न0 11 पीपीसीएम, घोषित ईनाम राशि 05.00 लाख रूपये ।
06. कुम्मा करटाम ऊर्फ बीजू पिता जोगा करटाम उम्र 35 वर्ष जाति मुरिया साकिन हुर्रेनार थाना कुटरू जिला बीजापुर छ0ग0, पद – नेशनल पार्क ऐरिया कमेटी (एसीएम), घोषित ईनाम राशि 05.00 लाख रूपये ।
07. पोरिये ओयाम ऊर्फ मंगली पिता वंजा ओयाम उम्र 36 वर्ष जाति मुरिया साकिन सागमेटा गेर्रापारा थाना फरसेगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद – नेशनल पार्क ऐरिया कमेटी (एसीएम), घोषित ईनाम राशि 05.00 लाख रूपये ।
08. पाण्ड़े उईका पिता सन्नू उईका उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया साकिन पेद्दाजोजेर थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद – गंगालूर एरिया कमेटी (एसीएम), घोषित ईनाम राशि 05.00 लाख रूपये ।
09. मुन्नी तेलम पिता सन्नू तेलम उम्र 24 वर्ष जाति मुरिया साकिन मदूम ध्रुर्वापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर छ0ग0, पद – पश्चिम बस्तर डीविजन, घोषित ईनाम राशि 02.00 लाख रूपये ।
10. कोसी माड़वी पिता हिड़मा माड़वी उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन पुवर्ती कोरगुड़ापारा थाना जगरगुड़ा जिला सुकमा छ0ग0, पद – प्लाटून न0 30 पार्टी सदस्या, घोषित ईनाम राशि 02.00 लाख रूपये ।
11. दशरू पल्लो पिता रैनू पल्लो उम्र 28 वर्ष जाति मुरिया साकिन बडेआलवाडा थाना फरसेगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, प्लाटून न0 02 पार्टी‍ सदस्य, घोषित ईनाम राशि 02.00 लाख रूपये ।
12. दशरी ओयाम पति बोटी पोड़ियम उम्र 21 वर्ष जाति मुरिया साकिन कांड़का थाना मिरतुर जिला बीजापुर छ0ग0, पद – द.ब. ब्यूरो टीडी पार्टी सदस्या, घोषित ईनाम राशि 02.00 लाख रूपये ।
13. छोटी कोरसा उर्फ सरिता पिता कोवा कोरसा उम्र 21 वर्ष जाति मुरिया साकिन चिपुरभट्टी थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर छ0ग0, पद – द.ब. ब्यूरो पार्टी सदस्या, घोषित ईनाम राशि 02.00 लाख रूपये ।
14. प्रमिला ओयाम पिता सोनारू ओयाम उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन पेद्दाजोजेर पटेलपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद- माड़ डीविजन पार्टी सदस्या, घोषित ईनाम राशि 02.00 लाख रूपये ।
15. संतु पुनेम पिता आयतु पुनेम उम्र 18 वर्ष जाति मुरिया साकिन हिरोली थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद – पश्चिम बस्तर डीविजन पार्टी सदस्य, घोषित ईनाम राशि 02.00 लाख रूपये ।
16. सुशीला पण्डा पिता स्व. भीमा उम्र 35 वर्ष जाति दोरला साकिन जिड़पल्ली पटेलपारा थाना पामेड़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद – दक्षिण बस्तर डीविजन पार्टी सदस्या, घोषित ईनाम राशि 02.00 लाख रूपये ।
17. मंजुला माड़वी पिता स्व. लक्ष्मण माड़वी उम्र 18 वर्ष जाति मुरिया साकिन जैगुर डोगुरपारा थाना जांगला जिला बीजापुर छ0ग0, पद – गढ़चिरोली डीविजन पार्टी सदस्या, घो‍षित ईनाम राशि 02.00 लाख रूपये ।
18. रमेश उद्दे पिता मारा उद्दे उम्र 22 वर्ष जाति मुरिया साकिन सागमेटा ईमलीपारा थाना फरसेगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद – पश्चिम बस्तर डीविजन पार्टी सदस्य, घोषित ईनाम राशि 02.00 लाख रूपये ।
19. जोगी कोवासी पिता बुरका कोवासी उम्र 18 वर्ष जाति मुरिया साकिन केशकुतुल थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद – पश्चिम बस्तर डीविजन पार्टी सदस्या, घोषित ईनाम राशि 02.00 लाख रूपये ।
20. सोना तेलम पिता जोगा उम्र 18 वर्ष जाति मुरिया साकिन भट्टीगुड़ा पटेलपारा थाना तर्रेम जिला बीजापुर छ0ग0, पद – प्लाटून न0 09 पार्टी सदस्य, घोषित ईनाम राशि 02.00 लाख रूपये ।
21. जोगा वाचाम पिता बोदू वाचम उम्र 35 वर्ष जाति मुरिया साकिन डोक्के थाना बेदरे जिला बीजापुर छ0ग0, पद – पेद्दागुण्डापुर आरपीसी डीएकेएएमएस अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि 02.00 लाख रूपये
22. मोती पोड़ियम पिता मासो पो‍ड़ियम उम्र 36 वर्ष जाति मुरिया साकिन डोक्के थाना बेदरे जिला बीजापुर छ0ग0, पद – पेद्दागुण्डापुर आरपीसी केएएमएस अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि 02.00 लाख रूपये ।
23. मनकी अवलम पिता बुधराम अवलम उम्र 24 वर्ष जाति मुरिया साकिन पेद्दाजोजेर थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद – गंगालूर एरिया कमेटी पार्टी सदस्या, घोषित ईनाम 01.00 लाख रूपये ।
24. शर्मिला पोयाम पिता विज्जू पोयाम उम्र 29 वर्ष जाति मुरिया साकिन आदवाडा मावाडापारा थाना जांगला जिला बीजापुर छ0ग0, पद – भैरमगढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्या, घोषित ईनाम राशि 01.00 लाख रूपये ।
25. रामदेही पुजारी पिता गुंडा पुजारी उम्र 28 वर्ष जाति तेलगा साकिन चोखनपाल थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद – गंगालूर एरिया कमेटी पार्टी सदस्य, घोषित ईनाम 01.00 लाख रूपये ।
26. जमली पोड़ियम पिता दशरू पोड़ियम उम्र 20 वर्ष जाति मुरिया साकिन छोटेकरकेली तोयापारा थाना बेदरे जिला बीजापुर छ0ग0, पद – नेशनल पार्क ऐरिया कमेटी पार्टी सदस्या, घोषित ईनाम राशि 01.00 लाख रूपये ।
27. सोनी मड़कम पिता मासा मड़कम उम्र 21 वर्ष जाति मुरिया साकिन पंगुड़ थाना मोदकपाल जिला बीजापुर छ0ग0, पद – मद्देड़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्या, घोषित ईनाम राशि 01.00 लाख रूपये ।
28. हड़मे कुहराम ऊर्फ रूकनी पिता सन्नू कुहराम उम्र 39 वर्ष जाति मुरिया साकिन चुचकोंटा आंगनबाडीपारा थाना फरसेगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद – पेद्दागुण्डापुर आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि 01.00 लाख रूपये ।
29. सोमा वेड़जा पिता हिरिया वेड़जा उम्र 38 वर्ष जाति मुरिया साकिन ताडमेण्ड्री जुडूमपारा थाना फरसेगढ जिला बीजापुर छ0ग0, पद – मुकरम आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि 01.00 लाख रूपये ।
30. अंदो पोयाम पिता मासो पोयाम उम्र 34 वर्ष जाति मुरिया साकिन दामारम थाना फरसेगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद – सागमेटा आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि 01.00 लाख रूपये ।

पुनर्वासित माओवादियों के द्वारा सुपूर्द किया विस्फोटक समाग्री।

• कार्डेक्स वायर-01 बंडल
• जिलेटीन स्टीक 50 नग
पुनर्वास के दौरान स्वेच्छा से सुपुर्द किय गया ।

इन 30 कैडरों के समाज में पुनर्वास और पुनर्समावेशन के लिए आवश्यक विधिक प्रक्रिया जारी है ।

राज्य शासन द्वारा अपनाई गई व्यापक नक्सल उन्मूलन नीति के प्रभावी क्रियान्वयन से क्षेत्र में स्थायी शांति की सशक्त नींव स्थापित हुई है । पुलिस, विभिन्न सुरक्षा बलों, स्थानीय प्रशासन, सामाजिक संगठनों तथा क्षेत्र के जागरूक नागरिकों के सतत, सामूहिक एवं समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप हिंसा और भय की संस्कृति को क्रमशः संवाद, विश्वास एवं विकास की संस्कृति में परिवर्तित करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।

मुख्यधारा में लौटने वाले प्रमुख माओवादी कैडरों ने भारतीय संविधान में आस्था व्यक्त करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था में सम्मानजनक एवं सुरक्षित जीवन जीने का संकल्प लिया है ।
पुनर्वास प्रक्रिया के तहत प्रत्येक कैडर को प्रोत्साहन स्वरूप 50,000 रुपये की तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान की गई ।

सुरक्षा बलों की सक्रियता और टीमवर्क: आत्मसमर्पण की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में DRG, जिला बल, छसबल, STF, कोबरा- 201, 202, 206, 210 तथा केरिपु- 85, 170, 196, 199, 218, 228 बटालियन एवं जिले में तैनात केरिपु बलों का विशेष योगदान रहा है । इन सभी बलों ने लगातार क्षेत्र में अपनी सक्रियता, विश्वास निर्माण और संवेदनशील व्यवहार से माओवादियों को मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया है।

बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने माओवादियों से अपील करते हुए कहा कि—
“माओवादी भ्रामक और हिंसक विचारधाराओं को त्यागकर निर्भय होकर समाज की मुख्यधारा में लौटें। शासन की ‘पूना मारगेम’ नीति उनके भविष्य को सुरक्षित, सम्मानजनक और स्वावलंबी बनाने के लिए हर संभव सुविधा प्रदान कर रही है।”

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी. पट्टलिंगम ने कहा कि दिनांक 07/02/2026 को जिला बीजापुर क्षेत्र में ‘पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन’ अभियान के अंतर्गत सक्रिय माओवादी कैडरों द्वारा हिंसा का मार्ग त्यागकर छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति को अपनाया जाना इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि माओवादी संगठन अब तेजी से अपने अंत की ओर अग्रसर है।
सुदूर एवं दुर्गम अंचलों में स्थापित सुरक्षा कैम्प, बेहतर सड़क कनेक्टिविटी, लगातार सफल नक्सल विरोधी अभियानों तथा शासन की विकास योजनाओं की प्रभावी पहुँच के कारण माओवादी संगठन का आधार क्षेत्र लगातार सिमटता जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप आम नागरिकों में शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास और सहभागिता मजबूत हुई है। पुलिस महानिरीक्षक ने शेष बचे माओवादी कैडरों से भावनात्मक एवं मानवीय अपील करते हुए कहा कि – हिंसा के मार्ग में केवल विनाश, पीड़ा और अंधकार है, जबकि ‘पूना मारगेम’ अभियान शांति, सम्मानजनक जीवन और सकारात्मक भविष्य का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा— “हथियार छोड़िए, मुख्यधारा में लौटिए। आपके सुरक्षित भविष्य और नए जीवन निर्माण की जिम्मेदारी शासन और समाज दोनों की है।”

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!