प्रेस क्लब गठन-संजय सिंह अध्यक्ष जगदीश माहेश्वरी उपाध्यक्ष प्रेस क्लब का सर्वसम्मति से गठन, पत्रकार हितों की मजबूती का संकल्प

प्रेस क्लब गठन-संजय सिंह अध्यक्ष जगदीश माहेश्वरी उपाध्यक्ष
प्रेस क्लब का सर्वसम्मति से गठन, पत्रकार हितों की मजबूती का संकल्प
रिपोर्टर, बालक राम यादव
सुकमा – बस्तर समय न्यूज: जिले के पत्रकारों की एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सुकमा जिला प्रेस क्लब का सर्वसम्मति से गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में वरिष्ठ एवं सक्रिय पत्रकारों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं, जिससे संगठन को सशक्त और प्रभावी नेतृत्व मिल सके।
संघ के अध्यक्ष पद पर संजय (रिंटू) सिंह भदौरिया को मनोनीत किया गया है। वहीं उपाध्यक्ष के रूप में अमन सिंह भदौरिया एवं जगदीश महेश्वरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिव पद की जिम्मेदारी पवन शाहा को, सह सचिव के रूप में रफीक खान को तथा कोषाध्यक्ष के रूप में लीलाधर राठी को नियुक्त किया गया है।
संगठन को अनुभवी मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु वरिष्ठ पत्रकार पीसा राजेंद्र, जोगराज जैन, आशीष दुबे एवं राजा राठौर को संरक्षक की भूमिका में रखा गया है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से संघ को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अतिरिक्त 13 पत्रकारों को कार्यसमिति सदस्य के रूप में शामिल किया गया है, जो संगठन की गतिविधियों, कार्यक्रमों और पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
नवगठित संघ ने स्पष्ट किया है कि पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान,अधिकारों की रक्षा और निष्पक्ष पत्रकारिता के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे। साथ ही जिले में पत्रकारों के बीच समन्वय,संवाद और सहयोग की भावना को और मजबूत करने का संकल्प भी व्यक्त किया गया। जिले के पत्रकारों ने इस गठन को ऐतिहासिक बताते हुए उम्मीद जताई है कि सुकमा जिला पत्रकार संघ आने वाले समय में पत्रकार हितों की आवाज बुलंद करेगा और संगठनात्मक एकता का उदाहरण प्रस्तुत करेगा।
कार्य समिति सदस्य – डमरू राम, जयपाल सिंह,नवीन डांधडे,सुजीत वैदिक,राहुल राजपूत,समीर कीर्तन,ज्ञानेंद्र सिंह,अंकित चौहान,माड़वी पवन,राजकुमार श्रीवाने, गौरव सिंह राठौर,आदर्श शुक्ला,वरुण नायडू,मोहम्मद रफीक



