छत्तीसगढ़

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों को स्वास्थ्य का लाभ मिल रहा, चिकित्सा शिविर का आयोजन लगातार की जा रही।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों को स्वास्थ्य का लाभ मिल रहा, चिकित्सा शिविर का आयोजन लगातार की जा रही।

रिपोर्टर, बालक राम यादव
सुकमा: जिले के मेटागुडेम के जनसाधारण के बेहतर “कल” के लिए “आज” प्रयत्नशील 131 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल
सुकमा जिले के अतिसंवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्र मेटागुडेम में ए/131 एवं डी/131 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा एफ.ओ.बी. मेटागुडेम–इरापल्ली में श्री दीपक कुमार साहू, कमांडेंट 131 बटालियन के निर्देशन में 27/02/2026 को एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
इस चिकित्सा शिविर में मेटागुडेम, इरापल्ली, बोतेलांका तथा बोतेटोंग के स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में मुख्य रूप से बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें उनके हीमोग्लोबिन स्तर एवं पोषण स्तर की जांच की गई। साथ ही ग्रामीणों को विभिन्न बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया तथा शिविर में उपस्थित चिकित्साधिकारी द्वारा मरीजों का उचित उपचार कर आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया।
ग्रामीणों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। महिलाओं एवं बच्चों को फल, चॉकलेट एवं बिस्किट वितरित किए गए। इस चिकित्सा शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक करना, बीमार व्यक्तियों का उपचार करना तथा स्थानीय ग्रामीणों और सुरक्षा बलों के बीच आपसी संबंधों को सुदृढ़ बनाना था।
इस अवसर पर श्री मुकुंद सिंह (सहायक कमांडेंट), कंपनी कमांडर ए/131 बटालियन, श्री शेजोल राहुल सुरेश (सहायक कमांडेंट), कंपनी कमांडर डी/131 बटालियन तथा डॉ. दर्शप्रीत सिंह (एस.एम.ओ.-131 बटालियन) उपस्थित रहे।
श्री मुकुंद सिंह (सहायक कमांडेंट) ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी ग्रामीण हमारा परिवार हैं और गांव हमारा घर है। हम अपने परिवार रूपी सभी ग्रामीणों की सहायता एवं सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेंगे तथा भविष्य में भी स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता एवं उपचार की सेवाएं निरंतर जारी रहेंगी, ताकि ग्रामीणों का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।
श्री शेजोल राहुल सुरेश
(सहायक कमांडेंट)
131 बटालियन, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की मौजूदगी रही है।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!