छत्तीसगढ़

सुकमा रामाराम मेला कब आयोजन होगी, बैठक में ट्रस्ट प्रमुखों ने क्या चर्चाएं की,राजा मनोज देव ने क्या कहा।

सुकमा रामाराम मेला कब आयोजन होगी, बैठक में ट्रस्ट प्रमुखों ने क्या चर्चाएं की,राजा मनोज देव ने क्या कहा।

रिपोर्टर, बालक राम यादव
सुकमा: जिले का प्रमुख देवी माता चिटपिटीन अम्मा का मेला हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से मेला का आयोजन किया जाएगा।
ज्ञात हो कि मां के भक्त सुकमा जिले में ही सीमित नहीं है। आपको बता दें कि सुकमा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र उड़ीसा,आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ के चप्पे-चप्पे से एवं मां का दर्शन करने के लिए दूर दूर से भक्तगणो की मौजूदगी होती है।

राम राजा मनोज देव ने कहा कि मेला का आयोजन माघ पूर्णिमा को आयोजन की संस्कृतिक परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है,उन्होंने कहा कि रामाराम मेला देवी चिटपिटिन अम्मा की मेला सबसे पहले आयोजन की जाती है,तत्पश्चात अन्य ग्रामो में मेला का आयोजन होता है,यह रामाराम मेला आयोजन में ट्रस्ट, ग्राम पंचायत, नगर पालिका, सुकमा प्रशासन की भूमिका रहती है।
देव ने मां के भक्तों से अपील की है कि सभी सकूशल आए और मां का दर्शन करे एवं आनंद ले।

रामाराम मेला 3 फरवरी 2026 को,सुकमा,रामाराम मेला 2, 3,4 फरवरी तीन दिवसीय मेला आयोजन,ट्रस्ट की बैठक सम्पन्न।

ट्रस्ट की आहुत बैठक,मंगलवार, 6 जनवरी 2026 को स्थान रामाराम मंदिर में बैठक हुई।

प्रांगण में समय 11 बजे सुबह देवी पूजा पश्चात् इन एजेण्डा के तहत् जानकारी दी गई।

रामाराम वार्षिक मेला 2026 का दिन एवं तारीख तय करने का चर्चा एवं प्रस्ताव सर्व सम्मिति द्वारा किया गया है,मंगलवार, 3 फरवरी 2026 को रामाराम मेला सम्पन्न होगी।

ज्ञात हो कि 2 फरवरी सोमवार को देवी देवताओं का सुकमा आगमन होगी, गांजे बाजे ढोल नगाड़े डोली पालकी एवं नृत्य दल के साथ रामाराम के लिए प्रस्थान किया जाएगा वहीं 3 फरवरी रामाराम मेला एवं 4 फरवरी बुधवार 2026 को सुकमा मेला आयोजन होगी।

बैठक में इन विषयों पर चर्चा की गई।

अधोसंरचना निर्माण के लिए परम्परागत देवी छापर को स्थायी स्लेब,परिसर बनाना प्रस्ताव किया गया।

रॉक गार्डन का संधारण एवं रख-रखाव में स्थायी चौकीदार एवं सहायक पुजारी रखने का प्रस्ताव दिया गया।

विगत आय – व्यय पर समीक्षा एवं लेखा पंजियों का संधारण संबंधित चर्चा किया गया।

भुगतान शेष पर चर्चा, व निर्णय लिया गया।

मंदिर भूमि व परिसर के परिसीमन एवं भूमि मांग पर चर्चा एवं प्रस्ताव कलेक्टर एवं जिला प्रशासन से माँग पर चर्चा एवं प्रस्ताव कलेक्टर एवं जिला प्रशासन से माँग होगी।

ट्रस्ट भूमि के एम. एम.
टी. प्रकरण पर चर्चा एवं कार्रवाई हेतु लंबित फाईल को चलाया जावेगा।

इस हेतु नये कलेक्टर, एस. डी. ओ. सिविल का ध्यान आकर्षित किया जावेगा।

रामाराम मेला हेतु मंगलवार 3 फरवरी 2026 को संस्कृति, परम्परा अनुसार अनुसार सम्पूर्ण सुकमा जिले स्थानीय अवकाश घोषित करने कार्रवाई सुकमा कलेक्टर सुकमा राजवाड़ा मेला संचालन हेतु अलग से तदर्थ समिति का गठन किया जावेगा ।

रामाराम मुख्य मंदिर का इस वर्ष रंगीन सजीव फुलों से साज-सज्जा करने की निर्णय।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रामाराम मेला को घोषित 15 लाख रूपया अनुदान हेतु कलेक्टर सुकमा को स्मरण पत्र के साथ कुल अनुदान राशि 25 लाख रूपये CSR या
DMF मद से स्थायी रूप से व्यवस्था किए जाने का माँग अनुशंसा किया जाता है।

ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक में विशेष रूप से इन व्यक्तियों की मौजूदगी रही।

रामराजा मनोज देव- अध्यक्ष, दियारू राम बारसे,धनीराम बारसे ट्रस्ट सचिव, नगर
पालिका अध्यक्ष-हुंगाराम मरकाम, जनपद अध्यक्ष – संतोष इडो, जिला पंचायत सदस्य,गीता कवासी,कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरीश कवासी, पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष राजू साहू, जनपद सदस्य,आयता राम मंडावी,आयता राम बुंगरी,शैलेन्द्र मरकाम,सरपंच रामाराम,देवा सोड़ी,मांझी कोर्रा, दामू सिरहा, योगेन्द्र सिंह राठौर,हुंगा सोड़ी, वेको हुंगा,माड़वी भीमा,सीताराम कश्यप,सीताराम मौर्य,विक्रांत सिंह देव,दुल्ला कलमू,पोड़ियामी राजा,पोडियामी जोगा,बहादुर सिंह ठाकुर,सोमनाथ सिंह बघेल,नाशा वड्डे,लोकेन्द्र सिंह ठाकुर,लक्ष्मण,टीकेश्वर पड़ियार,
नरसिंग,पोड़ियाम सोमा,लखमू यादव,पोड़ियाम आयता,सनी रामा,रामधर यादव,सोमारू यादव,जगदीश नायक,मुनाराव मज्जी,लल्लू मड़काम,ऋषभ किशोर गुप्ता,पंकज सोलंकी, मदन सिंह,अमित नाग प्रभारी कोषाध्यक्ष, समेत अन्य गणमान्य नागरिकों की प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!