छत्तीसगढ़

सुकमा में अनमैप्ड मतदाताओं का दस्तावेज़ सत्यापन शुरू, वंचित मतदाताओं को नोटिस दी जा रही।

सुकमा में अनमैप्ड मतदाताओं का दस्तावेज़ सत्यापन शुरू, वंचित मतदाताओं को नोटिस दी जा रही।

रिपोर्टर, बालक राम यादव
सुकमा: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में निर्वाचक नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत आज नगर पालिका परिषद सुकमा में कैटेगरी-सी (नो मैपिंग) मतदाताओं के दस्तावेज़ सत्यापन से संबंधित महत्वपूर्ण सुनवाई आयोजित की गई।

यह सुनवाई सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (शहरी), सुकमा के कार्यालय में संपन्न हुई, जहाँ मतदाताओं द्वारा स्वयं अथवा अपने माता-पिता/दादा-दादी के वैध दस्तावेज़ों के आधार पर जन्मतिथि सहित अन्य विवरणों की सूक्ष्मता से जांच एवं समीक्षा की गई। प्रस्तुत दस्तावेज़ों के सत्यापन के उपरांत पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में सम्मिलित करने की प्रक्रिया पर विस्तारपूर्वक विचार किया गया, ताकि कोई भी योग्य नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे।

यह संपूर्ण कार्रवाई भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार संचालित की जा रही है, जिसमें अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026, प्रारंभिक प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 एवं दावा एवं आपत्तियों की अंतिम तिथि 22 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। इसी क्रम में सभी बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा अपने-अपने मतदान केंद्रों के अनमैप्ड मतदाताओं के घर जाकर नोटिस तामिली की जा रही है तथा उन्हें निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने हेतु सूचित किया जा रहा है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमित कुमार ने सभी अनमैप्ड मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वयं एवं परिवार के आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ सुनवाई में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों, ताकि सत्यापन कर सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित रूप से जोड़े जा सकें।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!