सुकमा-भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे ने किया सुकमा जनपद उपाध्यक्ष कक्ष का किया उद्घाटन, पूजा-अर्चना के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ।

सुकमा-भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे ने किया सुकमा जनपद उपाध्यक्ष कक्ष का किया उद्घाटन, पूजा-अर्चना के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ।
रिपोर्टर, बालक राम यादव
सुकमा: जनपद पंचायत सुकमा परिसर में नव निर्मित जनपद उपाध्यक्ष कक्ष का शुभारंभ समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कक्ष का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे के कर-कमलों से किया गया। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष रीना दिलीप पेद्दी ने सर्वप्रथम दंतेश्वरी माई, भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उद्घाटन समारोह में भाजपा संगठन एवं जनप्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के सेकड़ो भाजपा कार्यकर्ता सरपंच, जनपद सदस्य भी उपस्थित रहे । जनपद पंचायत उपाध्यक्ष कक्ष का उद्घाटन कार्यक्रम में विशेष रूप से संगठन से भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे, सांसद प्रतिनिधि अरुण सिंह भदौरिया, राज्य महिला आयोग की सदस्य दीपिका शोरी, बारसे माड़े, नगरपालिका अध्यक्ष हूंगा राम मरकाम, भाजपा जिला महामंत्री विश्वराज सिंह चौहान,भाजपा जिला उपाध्यक्ष नूपुर वैदिक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप पेद्दी, रंजीत बारठ,संजय सोड़ी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष शोभन गंदामी, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष श्री नक्का आनंद, डमरू राम नाग, विक्रांत सिंह देव, प्रवीण बारसे रमाकांत नायक, जोगा बारसे, लीलाधर राठी, धनीराम यादव,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष डमरू नाग, भाजपा कोषाध्यक्ष रंजीत बारठ,जिला महामंत्री विश्वराज सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष पार्वती प्राधानी, जिला मंत्री उपेंद्र सिंह चौहान, भाजपा जिला प्रवक्ता रमेश यादव रमेश कर्मा सहित भाजपा के विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे ने कहा कि जनपद पंचायत में जनपद उपाध्यक्ष कक्ष का शुभारंभ जनसेवा को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने जनपद उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि यह कक्ष आम जनता की समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बनेगा।
जनपद उपाध्यक्ष रीना दिलीप पेद्दी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस कक्ष के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुना और हल किया जाएगा।
समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों में उत्साह का माहौल रहा और कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।




