मोदी की गारंटी अभिकर्ताओं के साथ अनियमिताएं बरती जा रही, उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।

मोदी की गारंटी अभिकर्ताओं के साथ अनियमिताएं बरती जा रही, उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।
रिपोर्टर: बालक राम यादव
सुकमा: जिले के जिला मुख्यालय में छत्तीसगढ़ अभिकर्ता एवं उपभोक्ता संघ के जिला अध्यक्ष वेट्टी देवा राम एवं संगठन के अभिकर्ताओं ने कलेक्टर अमित कुमार एवं एसपी किरण चव्हाण को ज्ञापन सौंपा।
आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने मोदी की गारंटी 2023 में चुनावी घोषणा पत्र क्रमांक 17 में उल्लेख किया गया है,दरअसल भारतीय जनता पार्टी ने आज पर्यंत किसी भी प्रकार मोदी की गारंटी पर कार्रवाई करने को लेकर ध्यान आकर्षित नहीं करते हुए अनियमिताएं बरती जा रही है।
अभिकर्ताओं को उपभोक्ताओं के द्वारा दिन ब दिन प्रताड़ित की जा रही है।
मोदी की गारंटी में साफ तौर पर उल्लेख दर्शाई गई है कि 5 वर्ष के अंदर कंपनियों की चल अंचल संपत्तियों को निलामी कार्रवाई करते हुए निवेशकों की जमा राशि को वापस लौटाया जाएगा।
ज्ञात हो कि सरकार आज पर्यंत ऐसा किसी भी प्रकार तत्परता एवं गंभीरता नज़र नहीं आ रही है,जबकि पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सरकार के आदेश अनुसार छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले के कलेक्टर कार्यालयो में निवेशकों की पालिसी प्रूफ जमा कर दी गई है।
कलेक्टर अमित कुमार एवं एसपी किरण चव्हाण को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराते हुए उल्लेख किया गया है कि कंपनियों की चल अंचल संपत्तियों को कार्रवाई को त्वरित तेज़ करते हुए निवेशकों की जमा पूंजी को लौटाने को लेकर ज्ञापन सौंपा।
अभिकर्ता एवं उपभोक्ता सेवा संघ के जिला अध्यक्ष वेट्टी देवा राम ने कहा कि सरकार निवेशकों की जमा पूंजी लौटाने को लेकर तत्परता गंभीर नहीं होती है तो प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान के अनुसार छत्तीसगढ़ के पूर्ण जिले में उग्र प्रदर्शन करने में बाध्य होंगे जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।




