छत्तीसगढ़

मेटागुडेम के जनसाधारण के बेहतर “कल” के लिए “आज” प्रयत्नशील 131 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल

मेटागुडेम के जनसाधारण के बेहतर “कल” के लिए “आज” प्रयत्नशील 131 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल

रिपोर्टर, बालक राम यादव
सुकमा जिले के अतिसवेंदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्र इरापल्ली (स्कुल पारा) गाँव में ए/131 तथा डी/131 बटालियन के.रि.पु.बल के द्वारा एफ.ओ.बी मेटागुडेम- इरापल्ली में श्री दीपक कुमार साहु, कमाण्डेन्ट 131 बटालियन के निर्देशानुसार मेडिकल कैम्प का आयोजन 31जनवरी 2026 को किया गया। मेडिकल कैम्प में इरापल्ली, के स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। मेडिकल कैम्प के अन्तर्गत ग्रामीणों को ला-ईलाज बिमारियो के बारे में जागरूक किया गया तथा बीमार लोंगो का मेडिकल कैम्प में उपस्थित चिकित्सा अधिकारी के द्वारा उचित ईलाज कर आवश्यक दवाईयाँ वितरित किया गया। इस मेडिकल कैम्प का उद्देश्य स्थानीय ग्रामीणों को ला-ईलाज बिमारियो के प्रति जागरूक करना तथा बीमार लोगो का ईलाज करने के अलावा स्थानीय ग्रामीणों और सुरक्षा बलों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करना एवं ग्रामीणों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। इस मौके पर डॉ० दर्शप्रीत सिंह (एस.एम.ओ.131 बटा) आनन्द कुमार त्रिपाठी (सहा०कमा०) कम्पनी कमाण्डर, डी / 131 बटा० तथा मुकुन्द सिंह कम्पनी कमाण्डर, ए/131 बटा० ने मेडिकल कैम्प में हिस्सा लिया। आनन्द कुमार त्रिपाठी (सहा०कमा०) कम्पनी कमाण्डर, डी / 131 बटा0 के द्वारा ग्रामीणों और सुरक्षा बलों के बीच बेहतर सम्बन्ध स्थापित करने के लिए आश्वस्त किया गया कि भविष्य में इस तरह के और मेडिकल कैम्पो का आयोजन किया जायेगा।

वर्तमान में एफ.ओ.बी मेटागुडेम- इरापल्ली चिन्तागुफा थाना क्षेत्र में स्थित है। मेडिकल कैम्प में आये सभी स्थानीय ग्रामीणों, महिलाओं और बच्चों को फल, चॉकलेट बिस्कुट भी बॉटे गये। क्षेत्र के सभी ग्रामीण हमारा परिवार है और गांव हमारा घर है हम अपने परिवार रुपी सभी ग्रामीण लोगो की सहायता एंव सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहेगे और भविष्य में भी स्थानीय ग्रामीणो को ला-ईलाज बिमारियो के बारे में जागरूक करने तथा बीमार लोंगो का उचित ईलाज किया जायेगा। ताकि ग्रामीणों के विश्वास को जीता जा सके।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!