छत्तीसगढ़

अधर में लटकी पीएम जेएसवाई ग्रामीण सड़क, आडंबर की तरह लगा दी पीएम जेएसवाई ग्रामीण सड़क की सूचनात्मक साइन बोर्ड।

अधर में लटकी पीएम जेएसवाई ग्रामीण सड़क, आडंबर की तरह लगा दी पीएम जेएसवाई ग्रामीण सड़क की सूचनात्मक साइन बोर्ड।

रिपोर्टर, बालक राम यादव
सुकमा: दंतेवाड़ा सड़क मार्ग से ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम गोलागुडा के पास से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 2023 में स्वीकृति दी गई थी और पूर्व सरकार के मंत्री कवासी लखमा के करकमलों से भूमि पूजन की गई और पीएम जेएसवाई के नाम से सूचनात्मक साइन बोर्ड भी लगाई गई लेकिन 4 वर्ष बीत जाने के बावजूद आज पर्यंत किसी भी जिम्मेदार शासन प्रशासन के द्वारा नज़र अंदाज़ की जा रही जिसको लेकर ग्राम पंचायत मुरतोंडा के आक्रोशित ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञात हो कि सभी ग्रामीणो की मांग है कि उक्त अधर में लटकी पीएम जेएसवाई सड़क को त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य को आरम्भ करने की मांग की गई है।
आपको बता दें कि जिला मुख्यालय से लगभग 4 से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित होने के बावजूद ग्रामवासी कच्ची पत्थरीली सड़क मार्ग में चलने के लिये मजबूर हैं।
दरअसल 3 से 4 किलोमीटर सड़क निर्माण नहीं होना बहुत ही निराशजनक है।

उक्त मार्ग से उप स्वास्थ्य केन्द्र, आश्रम छात्रावास, स्कूल एवं उचित मूल्य की दुकान तक आमजन पहुंचते हैं मार्ग बारिश के दिनों में बड़े बड़े गड्ढे में तब्दील हो जाती है,जिसके कारण विषम परिस्थितियों में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने जैसे एंबुलेंस सुविधा, राशन लेने, स्कूल एवं अन्य सुविधाओं तक पहुंचने में आमजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!